औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार बेला गांव का रहने वाला था। पूर्व विधायक सुरेश मेहता का भतीजा बताया जा रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
कारण स्पष्ट नहीं हो सका है मौत की पुष्टि होते ही परिजन शव को लेकर वापस बेला गांव पहुंचे। जैसे ही शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि घरेलू विवाद को लेकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। हालांकि, अभी तक मौत के कारण को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न ही इस संबंध में परिजन कुछ बताने को तैयार है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया, जिससे वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता था। पुलिस को भी लिखित जानकारी नहीं दी गई है। औरंगाबाद में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार बेला गांव का रहने वाला था। पूर्व विधायक सुरेश मेहता का भतीजा बताया जा रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
कारण स्पष्ट नहीं हो सका है मौत की पुष्टि होते ही परिजन शव को लेकर वापस बेला गांव पहुंचे। जैसे ही शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। रो-रोकर सभी का बुरा हाल है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि घरेलू विवाद को लेकर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। हालांकि, अभी तक मौत के कारण को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न ही इस संबंध में परिजन कुछ बताने को तैयार है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया, जिससे वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता था। पुलिस को भी लिखित जानकारी नहीं दी गई है।


