‘बिहार पुलिस में दोष हैं, लेकिन बिना पुलिस कुछ नहीं’:NEET छात्रा मामले पर पूर्व डीजीपी बोले, सिस्टम से इंसाफ होगा; पुलिस की भी मजबूरियां हैं

‘बिहार पुलिस में दोष हैं, लेकिन बिना पुलिस कुछ नहीं’:NEET छात्रा मामले पर पूर्व डीजीपी बोले, सिस्टम से इंसाफ होगा; पुलिस की भी मजबूरियां हैं

NEET छात्रा के मामले में पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में क्या हो रहा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मगर मैंने इस मामले के बारे में सुना है। अब इस केस को सीबीआई देख रही है तो सिस्टम के हिसाब से ही सारा काम होगा। अगर परिजन को राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सरकार ने उसे सीबीआई को दे दिया है। पुलिस की मजबूरियां और परेशानियां होती है। पब्लिक परसेप्शन भी बदलता रहता है। पटना पुलिस पर उठ रहे सवाल पर कहा कि अगर लोगों का बिहार पुलिस से भरोसा खत्म हो गया है तो मैं यह कहता हूं कि एक दिन के लिए पुलिस नहीं रहे और सिविल सोसाइटी क्राइम को मैनेज कर ले, आधी जनसंख्या उसी दिन खत्म हो जाएगी। पुलिस में दोष है, लेकिन पुलिस के बिना कुछ नहीं हो सकता है। DGP विनय कुमार को कहा उत्कृष्ट पदाधिकारी उन्होंने DGP विनय कुमार की तारीफ भी की और कहा कि पुलिस की कुर्सी पर बैठा चीफ एक सक्षम पदाधिकारी है। DGP विनय कुमार एक अच्छे और उत्कृष्ट पदाधिकारी हैं। उन्होंने मेरे साथ काम भी किया है।
सनातनियों को लड़ाने की कोशिश होती रही है प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया था जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। इस पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सनातन धर्म है, हर तरह के लोग रहते हैं। कोई शंकराचार्य आपस में नहीं लड़ रहे हैं। सनातनियों को लड़ाने की कोशिश होती रही है, लेकिन सनातन अटूट है और यह अटूट ही रहेगा। सनातन का मतलब ही होता है, जिसका कभी नाश न हो, इसलिए सनातन जिंदाबाद। NEET छात्रा के मामले में पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में क्या हो रहा है मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मगर मैंने इस मामले के बारे में सुना है। अब इस केस को सीबीआई देख रही है तो सिस्टम के हिसाब से ही सारा काम होगा। अगर परिजन को राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सरकार ने उसे सीबीआई को दे दिया है। पुलिस की मजबूरियां और परेशानियां होती है। पब्लिक परसेप्शन भी बदलता रहता है। पटना पुलिस पर उठ रहे सवाल पर कहा कि अगर लोगों का बिहार पुलिस से भरोसा खत्म हो गया है तो मैं यह कहता हूं कि एक दिन के लिए पुलिस नहीं रहे और सिविल सोसाइटी क्राइम को मैनेज कर ले, आधी जनसंख्या उसी दिन खत्म हो जाएगी। पुलिस में दोष है, लेकिन पुलिस के बिना कुछ नहीं हो सकता है। DGP विनय कुमार को कहा उत्कृष्ट पदाधिकारी उन्होंने DGP विनय कुमार की तारीफ भी की और कहा कि पुलिस की कुर्सी पर बैठा चीफ एक सक्षम पदाधिकारी है। DGP विनय कुमार एक अच्छे और उत्कृष्ट पदाधिकारी हैं। उन्होंने मेरे साथ काम भी किया है।
सनातनियों को लड़ाने की कोशिश होती रही है प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया था जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। इस पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सनातन धर्म है, हर तरह के लोग रहते हैं। कोई शंकराचार्य आपस में नहीं लड़ रहे हैं। सनातनियों को लड़ाने की कोशिश होती रही है, लेकिन सनातन अटूट है और यह अटूट ही रहेगा। सनातन का मतलब ही होता है, जिसका कभी नाश न हो, इसलिए सनातन जिंदाबाद।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *