औरैया में युवक ने बीमारी से परेशान होकर लगाई फांसी:कैंसर से पीड़ित रिंकू ने घर में दी जान, पुलिस जांच में जुटी

औरैया में युवक ने बीमारी से परेशान होकर लगाई फांसी:कैंसर से पीड़ित रिंकू ने घर में दी जान, पुलिस जांच में जुटी

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे औरैया के 50 शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा है। भैरोपुर गांव निवासी रिंकू (पुत्र सोबरन) कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। उसके रिश्ते के भाई ने बताया कि रिंकू को जीभ का कैंसर था। इस बीमारी की जानकारी होने के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। सोमवार देर रात करीब 10 बजे रिंकू ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, वे आनन-फानन में उसे औरैया के 50 शैया अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *