दरभंगा के बलहा गांव के पास से पुलिस ने ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेर चौक के रास्ते एक ट्रक पर विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को मसानखोन-सिंघिया मार्ग की ओर मोड़ दिया और तेज रफ्तार में भागने लगा। इस दौरान बलहा गांव से बाहर निकलते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि चोट लगने के कारण खलासी बिट्टू कुमार भाग नहीं सका। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार खलासी ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करों के नामों का खुलासा किया है। इसके आधार पर संबंधित तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व में भी यह लोग शराब मामले में आरोपी रहे हैं इनके संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद देर रात दो जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शराब के कार्टून ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों के माध्यम से थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और घायल खलासी का इलाज जारी है।
स्कॉर्पियो से शराब बरामद इधर, पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्रीराम पिपरा, राजा पैलेस के पास एक स्कॉर्पियो से 171.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा के बलहा गांव के पास से पुलिस ने ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेर चौक के रास्ते एक ट्रक पर विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को मसानखोन-सिंघिया मार्ग की ओर मोड़ दिया और तेज रफ्तार में भागने लगा। इस दौरान बलहा गांव से बाहर निकलते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि चोट लगने के कारण खलासी बिट्टू कुमार भाग नहीं सका। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार खलासी ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करों के नामों का खुलासा किया है। इसके आधार पर संबंधित तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व में भी यह लोग शराब मामले में आरोपी रहे हैं इनके संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद देर रात दो जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शराब के कार्टून ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों के माध्यम से थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और घायल खलासी का इलाज जारी है।
स्कॉर्पियो से शराब बरामद इधर, पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्रीराम पिपरा, राजा पैलेस के पास एक स्कॉर्पियो से 171.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।