बक्सर में महिला की ट्रेन से कटकर मौत:दवा लेने जा रही थी बसिरन बीबी, ट्रैक पार करते समय हादसे का हुई शिकार

बक्सर में महिला की ट्रेन से कटकर मौत:दवा लेने जा रही थी बसिरन बीबी, ट्रैक पार करते समय हादसे का हुई शिकार

बक्सर में दानापुर रेल मंडल अंतर्गत टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप मंगलवार सुबह एक रेल हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मेल ट्रेन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला दक्षिण दिशा से ट्रैक पार कर उत्तर दिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अप लाइन से आ रही मेल ट्रेन का सही अंदाजा वह नहीं लगा सकी और उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर पहुंची बक्सर GRP हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे प्रशासन और बक्सर जीआरपी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। बाद में मृत महिला की पहचान सोवा गांव निवासी बसिरन बीबी के रूप में हुई। उनके पति का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, बसिरन बीबी दवा लेने के लिए नया भोजपुर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। बक्सर में दानापुर रेल मंडल अंतर्गत टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप मंगलवार सुबह एक रेल हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मेल ट्रेन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला दक्षिण दिशा से ट्रैक पार कर उत्तर दिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अप लाइन से आ रही मेल ट्रेन का सही अंदाजा वह नहीं लगा सकी और उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर पहुंची बक्सर GRP हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे प्रशासन और बक्सर जीआरपी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। बाद में मृत महिला की पहचान सोवा गांव निवासी बसिरन बीबी के रूप में हुई। उनके पति का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, बसिरन बीबी दवा लेने के लिए नया भोजपुर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *