बिहार में महिला कबड्डी को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य खेल प्राधिकरण और एसोसिएशन ने पहल की है। संयुक्त रूप से दूसरी महिला राज्य कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष आयोजित पहली लीग की सफलता के बाद इस बार भी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरण ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए 6 फरवरी को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्ग की खिलाड़ियों को मिलेगा मौका इस लीग की खास बात यह है कि इसमें हर वर्ग की महिला खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। चाहे वे सीनियर खिलाड़ी, नौकरीपेशा, सेवानिवृत्त खिलाड़ी हो या फिर नई उभरती हुई प्रतिभाएं। सभी को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कुल छह टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें खिलाड़ियों का समान वितरण किया जाएगा। यह व्यवस्था प्रतिस्पर्धा को संतुलित और रोमांचक बनाने के उद्देश्य से की गई है।
16 फरवरी से शुरू होगा कैंप चयनित खिलाड़ियों के लिए 16 फरवरी से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे लीग मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मुख्य लीग का आयोजन 6 मार्च से 12 मार्च तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में होगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। राज्य और राष्ट्रीय टीम के लिए स्काउटिंग इस लीग की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि मैचों के दौरान बिहार कबड्डी एसोसिएशन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से विशेष स्काउटर्स मौजूद रहेंगे। ये स्काउटर्स प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेंगे और बिहार की सीनियर महिला तथा जूनियर गर्ल्स की टीमों का चयन करेंगे। रवीन्द्रन शंकरण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य चयनित टीमों को निरंतर प्रशिक्षण शिविरों में रखना है, ताकि आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया गेम्स में बिहार की महिला कबड्डी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीत सके। बिहार में महिला कबड्डी को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य खेल प्राधिकरण और एसोसिएशन ने पहल की है। संयुक्त रूप से दूसरी महिला राज्य कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष आयोजित पहली लीग की सफलता के बाद इस बार भी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रन शंकरण ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए 6 फरवरी को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्ग की खिलाड़ियों को मिलेगा मौका इस लीग की खास बात यह है कि इसमें हर वर्ग की महिला खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। चाहे वे सीनियर खिलाड़ी, नौकरीपेशा, सेवानिवृत्त खिलाड़ी हो या फिर नई उभरती हुई प्रतिभाएं। सभी को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कुल छह टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें खिलाड़ियों का समान वितरण किया जाएगा। यह व्यवस्था प्रतिस्पर्धा को संतुलित और रोमांचक बनाने के उद्देश्य से की गई है।
16 फरवरी से शुरू होगा कैंप चयनित खिलाड़ियों के लिए 16 फरवरी से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और रणनीतिक तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे लीग मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मुख्य लीग का आयोजन 6 मार्च से 12 मार्च तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में होगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। राज्य और राष्ट्रीय टीम के लिए स्काउटिंग इस लीग की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि मैचों के दौरान बिहार कबड्डी एसोसिएशन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से विशेष स्काउटर्स मौजूद रहेंगे। ये स्काउटर्स प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेंगे और बिहार की सीनियर महिला तथा जूनियर गर्ल्स की टीमों का चयन करेंगे। रवीन्द्रन शंकरण ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य चयनित टीमों को निरंतर प्रशिक्षण शिविरों में रखना है, ताकि आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया गेम्स में बिहार की महिला कबड्डी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीत सके।


