पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई युवती, अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों में हड़कप

पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई युवती, अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों में हड़कप

MP News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर भर्ती हुई युवती बिन ब्याही मां बन गई। युवती ने सिविल अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म दिया। प्री- मैच्योर प्रसव होने से नवजात को जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर किया है। जहां से देर रात को नवजात को भोपाल रेफर किया है।

वहीं, कोतवाली पुलिस इस मामले में युवती की शिकायत पर देर रात को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज कर रही थी। दरअसल, शहरी इलाके की 25 वर्षीय युवती उसके मां के साथ सिविल अस्पताल पहुंची थी। जहां पेटदर्द की शिकायत बताते हुए उसे भर्ती कराया गया था। शाम करीब 4 बजे युवती फीमेल वार्ड के टॉयलेट में नवजात बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को हुई तो नवजात की सुरक्षा के लिहाज से तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में नवजात भोपाल रेफर

हालांकि, नवजात बच्ची प्री- मैच्योर थी। उसे राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी बिन ब्याही मां को भी पुलिस बल के साथ भेजा गया, जहां कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजवीर पुत्र बिक़वात राजपूत निवासी ब्यावरा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराने बयान दर्ज कराए। उधर, रात 10 बजे नवजात बच्ची को गंभीर स्थिति देखकर भोपाल रेफर किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *