Bank Holidays 2026: फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां

Bank Holidays 2026: फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब और कहां

Bank Holidays in February 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार फरवरी 2026 में देशभर में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, क्षेत्रीय पर्व, राष्ट्रीय अवकाश और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।

RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय पर्व, दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार के आधार पर तय की जाती हैं।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद

क्रम संख्या दिनांक सप्ताह का दिन किस वजह से बंद रहेंगे बैंक जगह
1 1 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
2 8 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
3 14 फरवरी शनिवार दूसरा शनिवार देशभर में
4 15 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
5 18 फरवरी बुधवार लोसर गंगटोक (सिक्किम)
6 19 फरवरी गुरुवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मुंबई , नागपुर, बेलापुर (महाराष्ट्र)
7 20 फरवरी शुक्रवार राज्य स्थापना दिवस आइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर)
8 22 फरवरी रविवार साप्ताहिक अवकाश देशभर में
9 28 फरवरी शनिवार चौथा शनिवार देशभर में

क्या-क्या सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी—

  • ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग
  • NEFT व RTGS सेवाएं (निर्धारित समय अनुसार)
  •  ATM से कैश निकासी
  • कार्ड ट्रांजैक्शन
  • चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अकाउंट से जुड़ी ऑनलाइन रिक्वेस्ट
  • ग्राहकों के लिए जरूरी एडवाइजरी

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें, बैंक विज़िट से पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर देखें और डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *