झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा–2026 की शुरुआत आज से हो रही है। राज्यभर में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मैट्रिक के लिए 1232 और इंटर के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4,23,861 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक में 3,24,321 और इंटर में 99,540 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक मैट्रिक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। रांची जिले में 139 केंद्र, 52 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा रांची जिले में कुल 139 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इनमें मैट्रिक के 87 और इंटर के 52 केंद्र शामिल हैं। जिले में मैट्रिक के 32,723 और इंटर के 23,197 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जैक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो परीक्षा अवधि में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 79090-84613 और 93041-07317 पर संपर्क किया जा सकता है। जैक ने सभी केंद्राधीक्षकों और जिला प्रशासन को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम स्थापित, अपील के साथ चेतावनी जारी जैक ने परीक्षा को लेकर रांची स्थित परिषद कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल कार्यालय दुमका सहित सभी प्रमंडलीय कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। रांची कार्यालय के नंबर 7485093433, 7485093436, 0651-2261466 और दुमका कार्यालय के नंबर 8969269055, 06434-236134 जारी किए गए हैं। जैक ने अभिभावकों, शिक्षकों, परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने पर सख्त कार्रवाई जैक ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी या पुराने प्रश्नपत्र वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलती है, तो संबंधित पर तुरंत कार्रवाई होगी। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दोपहर 12.30 और शाम पांच बजे के बाद विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा–2026 की शुरुआत आज से हो रही है। राज्यभर में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मैट्रिक के लिए 1232 और इंटर के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4,23,861 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक में 3,24,321 और इंटर में 99,540 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक मैट्रिक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। रांची जिले में 139 केंद्र, 52 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा रांची जिले में कुल 139 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इनमें मैट्रिक के 87 और इंटर के 52 केंद्र शामिल हैं। जिले में मैट्रिक के 32,723 और इंटर के 23,197 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जैक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो परीक्षा अवधि में 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 79090-84613 और 93041-07317 पर संपर्क किया जा सकता है। जैक ने सभी केंद्राधीक्षकों और जिला प्रशासन को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम स्थापित, अपील के साथ चेतावनी जारी जैक ने परीक्षा को लेकर रांची स्थित परिषद कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल कार्यालय दुमका सहित सभी प्रमंडलीय कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। रांची कार्यालय के नंबर 7485093433, 7485093436, 0651-2261466 और दुमका कार्यालय के नंबर 8969269055, 06434-236134 जारी किए गए हैं। जैक ने अभिभावकों, शिक्षकों, परीक्षार्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने पर सख्त कार्रवाई जैक ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी या पुराने प्रश्नपत्र वायरल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलती है, तो संबंधित पर तुरंत कार्रवाई होगी। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दोपहर 12.30 और शाम पांच बजे के बाद विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


