फतेहाबाद में चचेरे भाईयों के शवों का आज होगा पोस्टमॉर्टम:रोडवेज बस ने बाइक में मारी थी टक्कर; दो परिवारों के बुझे चिराग

फतेहाबाद में चचेरे भाईयों के शवों का आज होगा पोस्टमॉर्टम:रोडवेज बस ने बाइक में मारी थी टक्कर; दो परिवारों के बुझे चिराग

फतेहाबाद जिले में भूना और गांव नाढोड़ी के बीच रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में मृत चचेरे भाइयों के शवों का आज (मंगलवार) को पोस्टमॉर्टम होगा। साथ ही परिजनों के बयान लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। बता दें कि, सोमवार देर शाम को भूना-नाढोड़ी मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवक परिवार में चचेरे भाई थे। युवक भूना से गांव नाढोड़ी की ओर जा रहे थे। वहीं, बस नाढोड़ी से भूना की ओर जा रही थी। यह था पूरा मामला जानकारी के अनुसार, गांव नाढोड़ी के आजाद सिंह (18) और पवन कुमार (17) सोमवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नाढोड़ी से रोडवेज बस लेकर ड्राइवर भूना की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रोडवेज ड्राइवर ने रोंग साइड से बस चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि उन्हें तत्काल भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लेमिनेशन की दुकान पर काम करते थे पूर्व सरपंच सुमित कुमार ने बताया कि पवन कुमार और आजाद सिंह भूना में लेमिनेशन की दुकान पर काम करते थे। दोनों ही बेहद साधारण परिवार से हैं। पवन कुमार अपने परिवार में कमाने वाला अकेला ही था। परिवार का इकलौता बेटा था पवन कुमार ग्रामीणों के अनुसार, पवन कुमार के पिता सतवीर उर्फ ननूराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अब परिवार में मां और बहन बची है। वहीं आजाद सिंह का परिवार भी मजदूरी करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *