बिहार में महिला स्टेट कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग 6 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगा। इस आयोजन से खिलाड़ियों को स्टेट लेवल लीग खेलने का मौका मिलेगा। 6 फरवरी को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल होगा। इस ट्रायल के बाद 6 टीम बनाई जाएगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी से लगेगा कैंप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछले साल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से महिला स्टेट कबड्डी लीग का आयोजन किया गया था। इस बार भी इस लीग का आयोजन है। मेरा अनुरोध है कि जो भी कबड्डी खिलाड़ी है जो सीनियर है या रिटायर हो चुके हैं या अभी कोई नौकरी भी कर रहे हो, कोई नए खिलाड़ी भी हो तो भी आप इस ट्रायल में शामिल होने के लिए जरूर आए। सिलेक्टर्स की ओर से चयन करके 6 टीम बनाई जाएगी। 16 फरवरी से कैंप लगेगा।
नेशनल गेम्स में बिहार टीम दावेदारी करेगी पेश कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी एसोसिएशन की ओर से एक-एक स्काउट नियुक्त किया गया है, जो स्काउटिंग करके सीनियर वूमेन और जूनियर गर्ल्स की टीम बनाएंगे। इसके बाद दोनों टीम को कैंप लगाकर ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आने वाले नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया गेम्स या फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार की महिला कबड्डी टीम भाग लेकर मेडल की दावेदारी पेश कर सके। बिहार में महिला स्टेट कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग 6 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगा। इस आयोजन से खिलाड़ियों को स्टेट लेवल लीग खेलने का मौका मिलेगा। 6 फरवरी को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल होगा। इस ट्रायल के बाद 6 टीम बनाई जाएगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी से लगेगा कैंप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछले साल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से महिला स्टेट कबड्डी लीग का आयोजन किया गया था। इस बार भी इस लीग का आयोजन है। मेरा अनुरोध है कि जो भी कबड्डी खिलाड़ी है जो सीनियर है या रिटायर हो चुके हैं या अभी कोई नौकरी भी कर रहे हो, कोई नए खिलाड़ी भी हो तो भी आप इस ट्रायल में शामिल होने के लिए जरूर आए। सिलेक्टर्स की ओर से चयन करके 6 टीम बनाई जाएगी। 16 फरवरी से कैंप लगेगा।
नेशनल गेम्स में बिहार टीम दावेदारी करेगी पेश कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार कबड्डी एसोसिएशन की ओर से एक-एक स्काउट नियुक्त किया गया है, जो स्काउटिंग करके सीनियर वूमेन और जूनियर गर्ल्स की टीम बनाएंगे। इसके बाद दोनों टीम को कैंप लगाकर ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आने वाले नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया गेम्स या फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार की महिला कबड्डी टीम भाग लेकर मेडल की दावेदारी पेश कर सके।


