महिला के साथ सहकर्मी ने नशीली दवा देकर बनाया संबंध:परिवार को नुकसान पहुंचाने की देता था धमकी, 3 साल पहले फोन पर बातचीत हुई शरू

महिला के साथ सहकर्मी ने नशीली दवा देकर बनाया संबंध:परिवार को नुकसान पहुंचाने की देता था धमकी, 3 साल पहले फोन पर बातचीत हुई शरू

जमुई में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त वृद्धाश्रम गृह में कार्यरत एक महिला ने टाउन थाना में अपने सहकर्मी पर तीन साल तक यौन शोषण, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। पीड़िता के अनुसार, वर्तमान में वृद्धाश्रम गृह चकाई में कार्यरत आरोपी राहुल कुमार ने पहले उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसने महिला पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी और व्हाट्सएप कॉल के दौरान अश्लील हरकतें करता रहा। कॉल काटने पर भी आरोपी बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकी देता था। नशीली दवा देकर बनाया संबंध पीड़ित महिला ने युवक पर यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार नशीली दवाइयों का प्रयोग कर जमुई और मलयपुर में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अतिरिक्त, उसे पटना ले जाकर भी बार-बार यौन शोषण किया गया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इस लगातार उत्पीड़न के कारण महिला की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई। पीड़िता ने बताया कि आखिरकार उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने उसका उपचार शुरू कराया। महिला का दावा है कि उसके पास आरोपी से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीरें और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहा है। डिजिटल साक्ष्य के आधार पर जांच में जुटी पुलिस टाउन थाने की पुलिस ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमुई में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त वृद्धाश्रम गृह में कार्यरत एक महिला ने टाउन थाना में अपने सहकर्मी पर तीन साल तक यौन शोषण, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। पीड़िता के अनुसार, वर्तमान में वृद्धाश्रम गृह चकाई में कार्यरत आरोपी राहुल कुमार ने पहले उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसने महिला पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी और व्हाट्सएप कॉल के दौरान अश्लील हरकतें करता रहा। कॉल काटने पर भी आरोपी बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकी देता था। नशीली दवा देकर बनाया संबंध पीड़ित महिला ने युवक पर यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार नशीली दवाइयों का प्रयोग कर जमुई और मलयपुर में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अतिरिक्त, उसे पटना ले जाकर भी बार-बार यौन शोषण किया गया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इस लगातार उत्पीड़न के कारण महिला की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई। पीड़िता ने बताया कि आखिरकार उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने उसका उपचार शुरू कराया। महिला का दावा है कि उसके पास आरोपी से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीरें और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहा है। डिजिटल साक्ष्य के आधार पर जांच में जुटी पुलिस टाउन थाने की पुलिस ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *