मधुबनी में आज गणित-पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा:75 केंद्रों पर सख्त निगरानी, मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात, इंटर परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण

मधुबनी जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। आज यानी मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। यह परीक्षा मधुबनी शहर के साथ-साथ जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फूलपरास अनुमंडल के कुल 75 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। 75 स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में अधिकारी तैनात
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें 75 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, 25 गश्ती दंडाधिकारी, 11 जोनल, 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी और 9 उड़नदस्ता दल शामिल हैं। सभी वीक्षकों की तैनाती कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और तकनीकी निगरानी
परीक्षा केंद्रों के आगे और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी। समय से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि देर से आने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 500 गज में निषेधाज्ञा, साइबर सेल रखेगा 24 घंटे नजर
परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। आसपास की फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेगी और अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
सोमवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिव गंगा मॉडल परीक्षा केंद्र सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय और सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मधुबनी जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है। आज यानी मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। यह परीक्षा मधुबनी शहर के साथ-साथ जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फूलपरास अनुमंडल के कुल 75 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। 75 स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत बड़ी संख्या में अधिकारी तैनात
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इसमें 75 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, 25 गश्ती दंडाधिकारी, 11 जोनल, 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी और 9 उड़नदस्ता दल शामिल हैं। सभी वीक्षकों की तैनाती कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और तकनीकी निगरानी
परीक्षा केंद्रों के आगे और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जाएगी। समय से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि देर से आने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 500 गज में निषेधाज्ञा, साइबर सेल रखेगा 24 घंटे नजर
परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। आसपास की फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जिला साइबर सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेगी और अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
सोमवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिव गंगा मॉडल परीक्षा केंद्र सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय और सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *