बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। पटना में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। रात के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, 10 फरवरी से ठंड के असर में कमी आने की संभावना है। कोहरा बनने का कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में घना कोहरा बनने के पीछे कई कारण हैं। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। रात के समय तापमान में गिरावट और दिन में हल्की धूप के कारण हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। इस प्रक्रिया को संघनन (कंडेन्सेशन) कहा जाता है, जो आगे चलकर कोहरे का रूप ले लेती है। इसके अलावा हवा की रफ्तार बेहद कम होने की वजह से नमी फैल नहीं पा रही है। यही कारण है कि सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना नजर आ रहा है। 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे ठंड का असर कम होगा। बिहार में 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, लेकिन बिहार पर इसका सीधा असर नहीं दिखेगा। पटना में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा राजधानी पटना में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन घने कोहरे की संभावना कम है। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण सुबह के समय ठंड और धुंध बनी रह सकती है। बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। पटना में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। रात के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, 10 फरवरी से ठंड के असर में कमी आने की संभावना है। कोहरा बनने का कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में घना कोहरा बनने के पीछे कई कारण हैं। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके चलते वातावरण में नमी बनी हुई है। रात के समय तापमान में गिरावट और दिन में हल्की धूप के कारण हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। इस प्रक्रिया को संघनन (कंडेन्सेशन) कहा जाता है, जो आगे चलकर कोहरे का रूप ले लेती है। इसके अलावा हवा की रफ्तार बेहद कम होने की वजह से नमी फैल नहीं पा रही है। यही कारण है कि सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना नजर आ रहा है। 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे ठंड का असर कम होगा। बिहार में 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, लेकिन बिहार पर इसका सीधा असर नहीं दिखेगा। पटना में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा राजधानी पटना में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन घने कोहरे की संभावना कम है। दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात में ठंड का अहसास बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण सुबह के समय ठंड और धुंध बनी रह सकती है।


