अकाली नेता मजीठिया आज नाभा जेल से बाहर आएंगे:समर्थक स्वागत करेंगे; पत्नी ने सोशल मीडिया लिखा- विश्वास और सच की जीत हुई

अकाली नेता मजीठिया आज नाभा जेल से बाहर आएंगे:समर्थक स्वागत करेंगे; पत्नी ने सोशल मीडिया लिखा- विश्वास और सच की जीत हुई

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज (3 फरवरी) सुबह साढ़े 10 बजे जेल से बाहर आएंगे। उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने सोमवार शाम को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर यह दी। उन्होंने लिखा- गुरु साहिब जी का कोटि-कोटि शुक्राना। मेरे सभी भाइयों-बहनों, समस्त शुभचिंतकों और दल के नेतृत्व का मैं दिल से धन्यवाद व्यक्त करती हूं। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दी। गुरु साहिब की रहमत, न्याय व्यवस्था पर विश्वास और सच की जीत हुई है। मजीठिया कल सुबह साढ़े 10 बजे नाभा जेल से बाहर आएंगे। मजीठिया की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। संभावना है कि वे पटियाला में नाभा जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्‌ठा होंगे। जब मजीठिया जेल से बाहर आएंगे तो उनका जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। बता दें कि मजीठिया को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वह करीब 7 महीने से आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं। उनके वकील ने कहा कि अब ट्रायल कोर्ट तय प्रक्रिया के दौरान मजीठिया की बेल पर कंडीशन लगा सकती है। मजीठिया की पत्नी की पोस्ट… 25 जून से जेल में हैं मजीठिया 3 बार विधायक रह चुके बिक्रम मजीठिया को 25 जून 2025 को अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर तड़के की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम ने इस दौरान डिजिटल उपकरण, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे। 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली इसके बाद 26 जून को मोहाली की अदालत ने उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जिसे बाद में 4 दिन और बढ़ाया गया। इसके बाद 6 जुलाई को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह इस समय नाभा जेल में बंद हैं। उन्होंने रक्षा बंधन, दशहरा और दिवाली जेल में बिताई। 40 हजार पेज की चार्जशीट और 200 गवाह विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को विस्तृत चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 40,000 से अधिक पन्नों का दस्तावेजी सबूत और 200 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल हैं। यह मामला 2013 में ईडी की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें 6,000 करोड़ रुपए के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था। पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह ने लिया था नाम रैकेट का सरगना पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह भोला था, जिसने पूछताछ के दौरान मजीठिया का नाम लिया था। हालांकि, अदालतों ने ड्रग संबंधी आरोपों को बाद में खारिज कर दिया, लेकिन मौजूदा केस भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग पर केंद्रित है। 700 करोड़ की संपत्ति का जिक्र चालान में विजिलेंस ने 700 करोड़ की अवैध और बेनामी संपत्ति का खुलासा चार्जशीट में किया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और दिल्ली में 15 ठिकानों की जांच के बाद चार्जशीट तैयार की गई। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि विजिलेंस ने तय समय पर चार्जशीट दाखिल की है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अकाली नेता मजीठिया को जमानत क्यों मिली:जेल से रिहाई कब होगी, 2027 चुनाव में AAP के नैरेटिव पर क्या असर, सवाल-जवाब में जानिए पंजाब में आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को करीब 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ऐसे में अब वह जेल से बाहर आएंगे, क्योंकि NDPS मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *