पहली बार चुनावी ड्यूटी में ईवी, 4 पहिया से लेकर साइकिल तक का रेट तय

पहली बार चुनावी ड्यूटी में ईवी, 4 पहिया से लेकर साइकिल तक का रेट तय

नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। रांची जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों की आवाजाही, मतदान सामग्रियों के परिवहन और विभिन्न चुनावी कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए परिवहन व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 650 से अधिक वाहन चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे। इसमें बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। प्रशासन ने इन वाहनों के लिए दैनिक भाड़े की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। यात्री बसों की दरें उनकी सीट क्षमता के आधार पर तय की गई हैं। 49 या उससे अधिक सीटों वाली बस के लिए प्रतिदिन 3530 रुपए, 33 से 48 सीटों वाली बस के लिए 2980 रुपए और 23 से 32 सीटों वाली बस के लिए 2520 रुपए प्रतिदिन का भुगतान तय किया गया है। 14 से 22 सीटों वाली मिनी बस के लिए 1800 रुपए तथा 8 से 13 सीटों वाली मिनी बस के लिए 800 से 1400 रुपए प्रतिदिन की दर तय की गई है। पहली बार चुनाव कार्य में ईवी का इस्तेमाल किया जाएगा। महिंद्रा एक्सयूवी 400 इवी, टाटा नेक्सन इवी और टाटा टिगोर इवी के लिए एसी में 1470 रुपए और बिना एसी के 1280 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। टाटा पंच इवी और टाटा टियागो इवी के लिए एसी में 1340 रुपए तथा नॉन-एसी में 1170 रुपए तय किए गए हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो को 620 रुपए और ई-रिक्शा व ई-कार्ट को 400 रुपए प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। ऑटो, बाइक, स्कूटर व साइकिल भी निकाय चुनावी की ड्यूटी पर वाहन दर प्रतिदिन मिनी बस वाहन 22 तक होंगे जमा, मोरहाबादी में वेरिफिकेशन चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मोरहाबादी मैदान में वाहनों की साइनिंग और सत्यापन के लिए विशेष कार्यालय बनाया जाएगा। इसी स्थान से मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य चुनाव से जुड़े कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके अलावा मतदान सभी सामग्रियों को भी निर्धारित गंतव्य तक भेजा जाएगा। इनोवा के 1520 व स्विफ्ट के 1340 रुपए दिए जाएंगे प्रशासन ने कार, जीप और अन्य हल्के वाहनों के लिए भी अलग-अलग दरें तय की हैं। एर्टिगा, सेंट्रो, इंडिका, विंगर और फोर्ड जैसी एसी गाड़ियों के लिए 1340 रुपए व बिना एसी गाड़ियों के लिए 1170 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किए गए हैं। एसेंट, सिएना और जाइलो जैसे वाहनों के लिए एसी में 1470 और नॉन-एसी में 1280 रुपए तय किए गए हैं। इनोवा के लिए एसी में 1520 और बिना एसी के 1340 रुपए रोज मिलेंगे। स्विफ्ट और इंडिगो के लिए एसी में 1340 रुपए तथा नॉन-एसी में 1220 रुपए निर्धारित किए गए हैं। स्कॉर्पियो, टाटा सफारी, ट्रेवेरा, शेवरलेट, बीट और वरना जैसे वाहनों के लिए 1470 रुपए प्रतिदिन की दर लागू होगी। नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। रांची जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों की आवाजाही, मतदान सामग्रियों के परिवहन और विभिन्न चुनावी कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए परिवहन व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 650 से अधिक वाहन चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे। इसमें बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। प्रशासन ने इन वाहनों के लिए दैनिक भाड़े की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। यात्री बसों की दरें उनकी सीट क्षमता के आधार पर तय की गई हैं। 49 या उससे अधिक सीटों वाली बस के लिए प्रतिदिन 3530 रुपए, 33 से 48 सीटों वाली बस के लिए 2980 रुपए और 23 से 32 सीटों वाली बस के लिए 2520 रुपए प्रतिदिन का भुगतान तय किया गया है। 14 से 22 सीटों वाली मिनी बस के लिए 1800 रुपए तथा 8 से 13 सीटों वाली मिनी बस के लिए 800 से 1400 रुपए प्रतिदिन की दर तय की गई है। पहली बार चुनाव कार्य में ईवी का इस्तेमाल किया जाएगा। महिंद्रा एक्सयूवी 400 इवी, टाटा नेक्सन इवी और टाटा टिगोर इवी के लिए एसी में 1470 रुपए और बिना एसी के 1280 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। टाटा पंच इवी और टाटा टियागो इवी के लिए एसी में 1340 रुपए तथा नॉन-एसी में 1170 रुपए तय किए गए हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो को 620 रुपए और ई-रिक्शा व ई-कार्ट को 400 रुपए प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा। ऑटो, बाइक, स्कूटर व साइकिल भी निकाय चुनावी की ड्यूटी पर वाहन दर प्रतिदिन मिनी बस वाहन 22 तक होंगे जमा, मोरहाबादी में वेरिफिकेशन चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मोरहाबादी मैदान में वाहनों की साइनिंग और सत्यापन के लिए विशेष कार्यालय बनाया जाएगा। इसी स्थान से मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य चुनाव से जुड़े कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके अलावा मतदान सभी सामग्रियों को भी निर्धारित गंतव्य तक भेजा जाएगा। इनोवा के 1520 व स्विफ्ट के 1340 रुपए दिए जाएंगे प्रशासन ने कार, जीप और अन्य हल्के वाहनों के लिए भी अलग-अलग दरें तय की हैं। एर्टिगा, सेंट्रो, इंडिका, विंगर और फोर्ड जैसी एसी गाड़ियों के लिए 1340 रुपए व बिना एसी गाड़ियों के लिए 1170 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किए गए हैं। एसेंट, सिएना और जाइलो जैसे वाहनों के लिए एसी में 1470 और नॉन-एसी में 1280 रुपए तय किए गए हैं। इनोवा के लिए एसी में 1520 और बिना एसी के 1340 रुपए रोज मिलेंगे। स्विफ्ट और इंडिगो के लिए एसी में 1340 रुपए तथा नॉन-एसी में 1220 रुपए निर्धारित किए गए हैं। स्कॉर्पियो, टाटा सफारी, ट्रेवेरा, शेवरलेट, बीट और वरना जैसे वाहनों के लिए 1470 रुपए प्रतिदिन की दर लागू होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *