प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेताओं की ओर से बजट 2026 और जीराम जी योजना को लेकर किए जा रहे दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत ठीक इसके विपरीत है। बजट के आंकड़ों के बाद अब मनरेगा बचाओ संग्राम पार्टी आंदोलन तेज करेगी। वित्त वर्ष 2025-26 में मनरेगा का बजट 88,000 करोड़ रु. था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने इसे बढ़ाकर जी राम जी योजना के तहत 95,692 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह वृद्धि सकारात्मक दिखती है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। क्योंकि यदि 100 दिनों के रोजगार की गारंटी के लिए 88,000 करोड़ की आवश्यकता थी, तो मांग के अनुरूप इसे 125 दिन करने के लिए कम से कम 1,10,000 करोड़ के बजट की आवश्यकता होनी चाहिए। इस हिसाब से वर्तमान आवंटित बजट अभी से ही 14,308 करोड़ कम है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेताओं की ओर से बजट 2026 और जीराम जी योजना को लेकर किए जा रहे दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत ठीक इसके विपरीत है। बजट के आंकड़ों के बाद अब मनरेगा बचाओ संग्राम पार्टी आंदोलन तेज करेगी। वित्त वर्ष 2025-26 में मनरेगा का बजट 88,000 करोड़ रु. था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने इसे बढ़ाकर जी राम जी योजना के तहत 95,692 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह वृद्धि सकारात्मक दिखती है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। क्योंकि यदि 100 दिनों के रोजगार की गारंटी के लिए 88,000 करोड़ की आवश्यकता थी, तो मांग के अनुरूप इसे 125 दिन करने के लिए कम से कम 1,10,000 करोड़ के बजट की आवश्यकता होनी चाहिए। इस हिसाब से वर्तमान आवंटित बजट अभी से ही 14,308 करोड़ कम है।


