मसौढ़ी में शराब तस्कर गिरफ्तार:160 लीटर शराब और कार जब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई

मसौढ़ी में शराब तस्कर गिरफ्तार:160 लीटर शराब और कार जब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई

पटना जिले की मसौढ़ी उत्पाद विभाग ने सोमवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर देशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक तस्कर बप्पी आचार्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बप्पी आचार्य (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कमल आचार्य का पुत्र है और पटना के कुम्हरार गोबरटोली, अगमकुइयां का निवासी है। वह BR 1AD 2232 नंबर की ऑल्टो कार में यह शराब लेकर पटना जा रहा था। यह कार्रवाई मसौढ़ी उत्पाद विभाग के अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के निर्देश पर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने आरोपी को पुनपुन थाना क्षेत्र के अलावलपुर से गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने गिरफ्तारी और शराब जब्ती की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार चौकसी बढ़ा रही है और नशा करने वालों तथा बेचने वालों दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पटना जिले की मसौढ़ी उत्पाद विभाग ने सोमवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर देशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक तस्कर बप्पी आचार्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बप्पी आचार्य (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कमल आचार्य का पुत्र है और पटना के कुम्हरार गोबरटोली, अगमकुइयां का निवासी है। वह BR 1AD 2232 नंबर की ऑल्टो कार में यह शराब लेकर पटना जा रहा था। यह कार्रवाई मसौढ़ी उत्पाद विभाग के अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के निर्देश पर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने आरोपी को पुनपुन थाना क्षेत्र के अलावलपुर से गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने गिरफ्तारी और शराब जब्ती की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार चौकसी बढ़ा रही है और नशा करने वालों तथा बेचने वालों दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *