CG Accident: दूध वाहन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

CG Accident: दूध वाहन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

CG Accident: धमतरी के कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम नवागांव (थूहा) में दूध संग्रहण वाहन (छोटा हाथी) की टक्कर से घर के सामने खेल रहे लगभग 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रोज की तरह 2 फरवरी को भी दूध वाहन नवागांव थूहा पहुंचा। घर के सामने गांव के 3 वर्षीय मुकेश यादव को वाहन ने चपेट में ले लिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *