Toxic के कार सीन पर भड़के अनुराग कश्यप, ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- हिटलर की मौत के बाद…

Toxic के कार सीन पर भड़के अनुराग कश्यप, ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- हिटलर की मौत के बाद…

Anurag Kashyap Recalls Hitler Political Films: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने 17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच पर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्मों के निर्देशक ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाए गए ‘कार वाले सीन’ को लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास का बचाव किया और उन्होंने कहा कि जो लोग इन सीन्स को लेकर हंगामा मचा रहे हैं, वो उनका सांस्कृतिक पाखंड है। इसी स्टेज पर अनुराग ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की भी तारीफ की।

अनुराग कश्यप ने ट्रोलर्स को लताड़ा

KGF फेम यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर बीते महीने 8 जनवरी को रिलीज किया गया था। जहां इसे यूट्यूब पर 96 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, तो वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब नफरत और ट्रोलिंग भी देखने को मिली। बता दें, अनुराग कश्यप ने इस विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, “टीजर के खिलाफ जिस तरह लोग गुस्सा दिखा रहे हैं, वो हमारे सांस्कृतिक पाखंड को दिखाता है। जब कोई एक्टर स्क्रीन पर शर्टलेस दिखता है या बहुत ज्यादा मर्दानगी दिखाता है, तो कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन जब कोई महिला अपनी सेक्शुअलिटी का जश्न मनाती है, तो इसे एक्सेप्ट करना मुश्किल हो जाता है।”

बता दें कि ‘टॉक्सिक’ के 2 मिनट 21 सेकेंड के टीजर की शुरुआत यश के किरदार के कब्रिस्तान में तबाही मचाने से होती है, लेकिन उससे पहले इसमें यश को एक महिला स्टार के साथ कार में इंटीमेट सीन करते दिखाया गया है। ये सीन दर्शकों के बड़े वर्ग को पसंद नहीं आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना की जा रही है। इस कारण कार में यश के साथ दिखी एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक को अपना सोशल मीडिया अकाउंट पहले डिलीट और फिर प्राइवेट भी करना पड़ा। यहां तक कि कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी इस कंटेंट की काफी निंदा की।

कार में इंटीमेट सीन पर हंगामा

इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप फिल्म फेस्टिवल के मंच पर ‘फियरलेस फिल्म मेकिंग’ नाम के एक सेशन में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों पर भी बात की और कहा, “आज के समय में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ या ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में बनाना नामुमकिन है। कुछ विषय राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गए हैं और विवादों को जन्म देते हैं। ईरान या रूस जैसे देशों के निर्देशक हमसे कहीं ज्यादा पाबंदियों का सामना करते हैं, लेकिन फिर भी वो फिल्में बना रहे हैं। भारतीय निर्देशकों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।” इसके बाद, जब अनुराग कश्यप से आज के समय में मेनस्ट्रीम सिनेमा में राजनीतिक फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “जर्मनी में हिटलर के खिलाफ फिल्में हिटलर की मौत के बाद ही आईं। मुझे लगता है कि इसी तरह हर चीज का अपना समय होता है।”

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ‘KGF 2’ के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसकी कहानी यश ने निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें यश के किरदार का नाम राया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को पैन इंडिया रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर पार्ट 2’ से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *