खगड़िया में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुभारंभ किया। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम लाभार्थी तक 100% पहुंचाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अभियान से जुड़ी तस्वीरें… 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना अनिवार्य
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में आकांक्षी जिले के तहत चयनित सभी विकास सूचकांकों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पशु स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान अवधि के दौरान 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत जिले भर में विशेष कार्यक्रम और थीम आधारित दिवस आयोजित किए जाएंगे। इनमें ग्राम सभाएं, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला दिवस, टीकाकरण दिवस, विज्ञान दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शामिल हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन की भागीदारी बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। अभियान केवल लक्ष्य पूर्ति का कार्यक्रम नहीं
उन्होंने 14 अप्रैल 2026 तक सभी चयनित सूचकांकों को 100% संतृप्त करने का निर्देश दिया, ताकि खगड़िया जिला राष्ट्रीय स्तर पर विकास मानकों में अग्रणी बन सके। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय, सतत निगरानी और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली अपनाने को कहा गया है। उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल लक्ष्य पूर्ति का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और प्रशासन को अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में एक पहल है। अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार, सिविल सर्जन रामेंद्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड, सहायक जिला योजना पदाधिकारी नित्यानंद किशोर, कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) आकांक्षा चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास अमृता रंजन, पीरामल फाउंडेशन से सेराज हसन, बीडीओ परबत्ता, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जीविका प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से खगड़िया जिले को समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खगड़िया में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुभारंभ किया। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम लाभार्थी तक 100% पहुंचाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अभियान से जुड़ी तस्वीरें… 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना अनिवार्य
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने अपने संबोधन में आकांक्षी जिले के तहत चयनित सभी विकास सूचकांकों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पशु स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान अवधि के दौरान 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत जिले भर में विशेष कार्यक्रम और थीम आधारित दिवस आयोजित किए जाएंगे। इनमें ग्राम सभाएं, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिला दिवस, टीकाकरण दिवस, विज्ञान दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शामिल हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन की भागीदारी बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। अभियान केवल लक्ष्य पूर्ति का कार्यक्रम नहीं
उन्होंने 14 अप्रैल 2026 तक सभी चयनित सूचकांकों को 100% संतृप्त करने का निर्देश दिया, ताकि खगड़िया जिला राष्ट्रीय स्तर पर विकास मानकों में अग्रणी बन सके। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय, सतत निगरानी और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली अपनाने को कहा गया है। उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल लक्ष्य पूर्ति का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और प्रशासन को अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में एक पहल है। अभियान का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार, सिविल सर्जन रामेंद्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड, सहायक जिला योजना पदाधिकारी नित्यानंद किशोर, कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) आकांक्षा चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास अमृता रंजन, पीरामल फाउंडेशन से सेराज हसन, बीडीओ परबत्ता, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जीविका प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से खगड़िया जिले को समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


