‘बेटा दुल्हन लाने से पहले तू क्यों चला गया’:मां के नहीं रुक रहे आंसू,कटिहार में सड़क हादसे में युवक की मौत; 19 फरवरी को थी शादी

‘बेटा दुल्हन लाने से पहले तू क्यों चला गया’:मां के नहीं रुक रहे आंसू,कटिहार में सड़क हादसे में युवक की मौत; 19 फरवरी को थी शादी

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार सिंह की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 19 फरवरी को सोनू की शादी तय थी और सोमवार को ही फलदान का कार्यक्रम आयोजित होना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार सिंह रविवार रात चेथरिया पीर गए थे। वहां से लौटते समय जब वे पैदल सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद की देखें PHOTOS …
कपड़े- सेहरा सब तैयार, फलदान को उठी अर्थी मृतक सोनू कुमार सिंह पूर्णिया के सत कुदरिया में 19 फरवरी को विवाह करने वाले थे। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दूल्हे के कपड़े, सेहरा और अन्य सामान खरीद लिए गए थे। रिश्तेदारों को न्योता भेजा जा चुका था और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सोमवार, 2 फरवरी को जहां फलदान होना था, उसी दिन घर से सोनू की अर्थी उठी। सोनू अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। पिता भूट्टन सिंह ने बताया कि सोनू ही परिवार का सहारा था। उसकी कमाई से ही घर चलता था और उसी से परिवार को भविष्य की उम्मीदें थीं। चाचा बाले- शादी के कार्ड बंट चुके,रिश्तेदार आने की तैयारी में मृतक के चाचा गोपाल सिंह ने बताया कि फलदान की तारीख पहले से तय थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और रिश्तेदारों के आने की तैयारी थी, लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, “जिस दिन खुशियां मननी थीं, उसी दिन चिता जलानी पड़ी।” मां बाली- अब हम किसके लिए जिएंगे, किसकी बारात जाएगी सबसे हृदयविदारक दृश्य सोनू की मां का है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही कहती रहीं “बेटा दुल्हन लाने से पहले ही तू क्यों चला गया? अब हम किसके लिए जिएंगे? जिसके लिए सब कुछ खरीदा था, वही दूल्हा नहीं रहा तो बारात किसकी जाएगी?” पूरे गांव में मातमी सन्नाटा, हर आंख नम घर में रखे शादी के कपड़े, सेहरा और अन्य सामान अब परिवार के जख्मों को और गहरा कर रहे हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल है कि तेज रफ्तार और लापरवाही आखिर कब तक जिंदगियां लीलती रहेगी? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। हालांकि, एक खुशहाल परिवार की उजड़ी दुनिया को अब कोई लौटा नहीं सकता। थानाध्यक्ष बोले- बाइक की टक्कर से हुई मौत, मामला दर्ज कूड़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि रात को ITBP केंद्र के पास की घटना है। घायल युवक को PSC लाया गया, जहां इलाज दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की शिनाख्त आज सूबह हुई। जिसके बाद 12:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक के परिजन के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला को दर्द किया गया है कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार सिंह की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 19 फरवरी को सोनू की शादी तय थी और सोमवार को ही फलदान का कार्यक्रम आयोजित होना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर परिजनों के अनुसार, सोनू कुमार सिंह रविवार रात चेथरिया पीर गए थे। वहां से लौटते समय जब वे पैदल सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद की देखें PHOTOS …
कपड़े- सेहरा सब तैयार, फलदान को उठी अर्थी मृतक सोनू कुमार सिंह पूर्णिया के सत कुदरिया में 19 फरवरी को विवाह करने वाले थे। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दूल्हे के कपड़े, सेहरा और अन्य सामान खरीद लिए गए थे। रिश्तेदारों को न्योता भेजा जा चुका था और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सोमवार, 2 फरवरी को जहां फलदान होना था, उसी दिन घर से सोनू की अर्थी उठी। सोनू अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। पिता भूट्टन सिंह ने बताया कि सोनू ही परिवार का सहारा था। उसकी कमाई से ही घर चलता था और उसी से परिवार को भविष्य की उम्मीदें थीं। चाचा बाले- शादी के कार्ड बंट चुके,रिश्तेदार आने की तैयारी में मृतक के चाचा गोपाल सिंह ने बताया कि फलदान की तारीख पहले से तय थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे और रिश्तेदारों के आने की तैयारी थी, लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, “जिस दिन खुशियां मननी थीं, उसी दिन चिता जलानी पड़ी।” मां बाली- अब हम किसके लिए जिएंगे, किसकी बारात जाएगी सबसे हृदयविदारक दृश्य सोनू की मां का है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही कहती रहीं “बेटा दुल्हन लाने से पहले ही तू क्यों चला गया? अब हम किसके लिए जिएंगे? जिसके लिए सब कुछ खरीदा था, वही दूल्हा नहीं रहा तो बारात किसकी जाएगी?” पूरे गांव में मातमी सन्नाटा, हर आंख नम घर में रखे शादी के कपड़े, सेहरा और अन्य सामान अब परिवार के जख्मों को और गहरा कर रहे हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल है कि तेज रफ्तार और लापरवाही आखिर कब तक जिंदगियां लीलती रहेगी? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। हालांकि, एक खुशहाल परिवार की उजड़ी दुनिया को अब कोई लौटा नहीं सकता। थानाध्यक्ष बोले- बाइक की टक्कर से हुई मौत, मामला दर्ज कूड़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि रात को ITBP केंद्र के पास की घटना है। घायल युवक को PSC लाया गया, जहां इलाज दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की शिनाख्त आज सूबह हुई। जिसके बाद 12:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक के परिजन के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला को दर्द किया गया है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *