रेलवे बजट 2026–27 में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात:7,470 करोड़ के निवेश से रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव

रेलवे बजट 2026–27 में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात:7,470 करोड़ के निवेश से रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव

केंद्रीय रेलवे बजट 2026–27 में छत्तीसगढ़ को अब तक का सबसे बड़ा फायदा मिला है। राज्य में रेलवे विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि पहले के मुकाबले करीब 24 गुना ज्यादा है। इससे छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क, यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बड़े निवेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ रेलवे विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। पहले 311 करोड़, अब 7,470 करोड़ वर्ष 2009 से 2014 के बीच छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए हर साल औसतन 311 करोड़ रुपए मिलते थे। अब 2026–27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपए हो गया है। यह बताता है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास का बड़ा केंद्र बनाने पर जोर दे रही है। 51 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही इस समय छत्तीसगढ़ में 51,080 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में चल रही हैं। इनमें नई रेल लाइनें, स्टेशन का कायाकल्प, सिग्नल सिस्टम को आधुनिक बनाना और सुरक्षा से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं। इससे यात्री और माल परिवहन दोनों को फायदा होगा और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। 32 स्टेशन नए रूप में तैयार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। इस पर 1,674 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डोंगरगढ़ (फेज-1), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा स्टेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य में फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी चल रही है। 1200 किमी नई रेल लाइन, 100% विद्युतीकरण 2014 के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ में करीब 1,200 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य का पूरा ब्रॉड गेज रेल नेटवर्क 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। बजट में रेलवे सुरक्षा के लिए भी खास ध्यान रखा गया है। 170 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा चुके हैं रेलवे फाटकों की संख्या कम हुई है। साथ ही आधुनिक सुरक्षा प्रणाली कवच को तेजी से लागू किया जा रहा है फिलहाल 845 रूट किलोमीटर में कवच सिस्टम का काम चल रहा है, जबकि 1,083 रूट किलोमीटर के लिए मंजूरी मिल चुकी है। रोजगार और विकास को मिलेगा फायदा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रेलवे में हो रहा यह निवेश सिर्फ सफर आसान बनाने तक सीमित नहीं है। इससे रेलवे बजट में हुए इस बड़े निवेश से छत्तीसगढ़ में रोजगार, व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को सीधा फायदा मिलेगा। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से राज्य की भूमिका राष्ट्रीय परिवहन और आर्थिक नेटवर्क में और मजबूत होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *