आपसी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आपसी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपियों ने आपसी रंजिश में जानलेवा हमला किया था। लोहे के पाइप और डंडों के वार किए जाने से फरियादी को गंभीर चोटें आई। इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गय था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।
दोनों आरोपी राज उर्फ कृष्णा पटेल और मोहन पटेल वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की, जो मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार दबिश देती रही। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपराध से जुड़ी जानकारियां पुलिस को मिली। पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास जैसे अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *