बोलेरो-ट्रक टक्कर में महिला की मौत, कई घायल:गोपालगंज में अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक को मारी टक्कर, एक गंभीर गोरखपुर रेफर

बोलेरो-ट्रक टक्कर में महिला की मौत, कई घायल:गोपालगंज में अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक को मारी टक्कर, एक गंभीर गोरखपुर रेफर

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। मोतिहारी के अरेराज शिव मंदिर जा रहे थे सभी यह घटना तब हुई जब बोलेरो में सवार करीब आठ लोग मोतिहारी के अरेराज शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। कोन्हवा मोड़ के पास बोलेरो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सीधे आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के बहीरा बारी गांव निवासी हीरालाल साह की 52 वर्षीय पत्नी दुर्गापति देवी के रूप में हुई है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे में घायल हुए लोगों में सुरेश पाल की पत्नी गुला देवी, सुरेंद्र साह की पत्नी भागमनी, सुभावती देवी और रामकिसुन शर्मा के बेटे हीरालाल शर्मा समेत कई अन्य शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गुला देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। मोतिहारी के अरेराज शिव मंदिर जा रहे थे सभी यह घटना तब हुई जब बोलेरो में सवार करीब आठ लोग मोतिहारी के अरेराज शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। कोन्हवा मोड़ के पास बोलेरो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सीधे आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के बहीरा बारी गांव निवासी हीरालाल साह की 52 वर्षीय पत्नी दुर्गापति देवी के रूप में हुई है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे में घायल हुए लोगों में सुरेश पाल की पत्नी गुला देवी, सुरेंद्र साह की पत्नी भागमनी, सुभावती देवी और रामकिसुन शर्मा के बेटे हीरालाल शर्मा समेत कई अन्य शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गुला देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *