गुजरात के सूरत में सोमवार की रात हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने लव जिहादी का नारा लगाते हुए सैफ अली खान को काले झंडे दिखाए। दरअसल सैफ यहां हो रही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के लिए पत्नी करीना कपूर और बेटों के साथ सूरत पहुंचे थे। अपनी टीम का मैच खत्म होने के बाद वे परिवार के साथ स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने हाथों में काले झंडे लहराते हुए उनका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘लव जिहादी है’के नारे लगाए। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में कर सैफ अली खान के काफिले को सुरक्षित वहां से निकालकर होटल तक पहुंचा दिया। इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सूरत पहुंचे सैफ अली खान और करीना की 3 तस्वीरें… सूरत में 9 फरवरी तक होनी है ISPL
सूरत में 9 जनवरी से इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की शुरुआत हुई है। सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में लीग के 44 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंड 6 फरवरी, 2026 तक चलेगा। पूरी लीग सचिन तेंदुलकर, आशीष शेलार, मिनल अमोल काले और सूरज सामत की कोर कमेटी के मार्गदर्शन में हो रही है। विजेता टीम को मिलेगा 2 करोड़ का ईनाम
उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ISPL ने सीजन 3 के लिए 6 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। विजेता टीम को 2 करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 1 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) को पोर्श 911 कार गिफ्ट में दी जाएगी। ——————— इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सूरत में आज से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू:अमिताभ बच्चन की झलक पाने टूट पड़ी भीड़, अपार्टमेंट का कांच का गेट तोड़ा गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में आज (9 जनवरी) से सेलिब्रिटी क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया। शाम 7 बजे उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। दोपहर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सुूरत पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे एक बिजनेसमैन के बंगले पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
सूरत में सैफ को लव-जिहादी बताकर काले झंडे दिखाए:परिवार के साथ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में पहुंचे थे, हिंदू संगठनों ने किया विरोध


