ठरकी बुड्ढा, बाजू में बैठी लड़की में लगा है… आशीष चंचलानी ने उड़ाया इटैलियन आदमी का मजाक, VIDEO वायरल

YouTuber Ashish Chanchlani: अपनी कॉमेडी और मजेदार वीडियो के लिए फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी इस वक्त एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। इटली की अपनी छुट्टियों के दौरान का उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने एक स्थानीय नागरिक पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की और जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, फिर क्या था मामला इतना बढ़ गया है कि एक अन्य इन्फ्लुएंसर ने उन्हें सरेआम फटकार लगाई, जिसके बाद आशीष को वह वीडियो डिलीट करना पड़ा।

आशीष चंचलानी ने किया इटैलियन आदमी का अपमान (YouTuber Ashish Chanchlani)

आशीष चंचलानी ने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर इटली ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कई पर्यटकों के साथ एक स्पीड बोट पर खड़े नजर आ रहे हैं। नाव चलाने वाला शख्स (जो उम्रदराज था) धीमी गति से बोट चला रहा था और पास बैठी एक महिला पर्यटक से बातचीत कर रहा था।

आशीष को उसी पर कमेंट करते सुना जा सकता है। वह बोल रहा है कि हम इस समय इटली में हैं। बाजू में बुड्ढे काका है। इतनी देर से हम इनसे कुछ पूछ रहे हैं और ये बाजू में बैठी लड़की में ही लगा हुआ है। ठरकी बुड्ढे, ठरकी ही रहेंगे।” इसी वीडियो को लेकर लोग आशीष चंचलानी को ट्रोल कर रहे हैं।

“18 मिलियन फॉलोअर्स और ऐसी हरकत?” (Ashish Chanchlani Slammed For Mocking Italian Man)

आशीष की इस वीडियो पर ‘फ्यूरी फ्रेंड्स’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले रजत ने कड़ी आपत्ति जताई है। रजत ने आशीष का वही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कि 18 मिलियन फॉलोअर्स होने के बावजूद आशीष को यह नहीं पता कि विदेश में कैसा व्यवहार करना चाहिए?

रजत ने गुस्से में कहा, “सोचो इसके फॉलोअर्स जब इंडिया से बाहर जाएंगे, तो क्या वह भी ऐसी ही हरकतें करेंगे? आशीष की सफाई देने के बाद रजत ने जवाब देते हुए कहा कि किस बात की अनुमति? सबूत क्या है? अब तो तुम गलती कर चुके हो, अब उसे साफ करने की कोशिश कर रहे हो।”

YouTuber Ashish Chanchlani

आशीष चंचलानी ने ट्रोल होने के बाद हटाया वीडियो

विवाद बढ़ता देख और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटते ही आशीष चंचलानी ने वह वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिया है। हालांकि, वीडियो हटने से पहले ही उसकी क्लिप्स वायरल हो चुकी थीं। आशीष ने सफाई में यह भी कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति से वीडियो बनाने की अनुमति ली थी, लेकिन आलोचकों का कहना है कि किसी को ‘ठरकी’ कहना किसी भी लिहाज से मजाक नहीं हो सकता।

आशीष ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल, इस पूरे मामले पर आशीष चंचलानी की तरफ से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या माफीनामा सामने नहीं आया है। इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते समय अपनी भाषा और व्यवहार पर कितना ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *