51 कुंडीय यज्ञ में शामिल होंगे 200 सनातन परिवार:7 फरवरी को भूमि पूजन, 8 को होगा विराट हिंदू सम्मेलन

51 कुंडीय यज्ञ में शामिल होंगे 200 सनातन परिवार:7 फरवरी को भूमि पूजन, 8 को होगा विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू परिवार सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से सोमवार को शारदा रोड स्थित सामुदायिक भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता को संबोधित करते हुए संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे मंगलम सत्संग भवन (मंगलम मंडप) में कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी, रविवार को विराट हिंदू परिवार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। संयोजक राकेश गौड़ ने जानकारी दी कि इस अवसर पर तीन स्थानों से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन कार्यक्रम स्थल पर होगा। कलश यात्रा में लगभग 500 बहनें एवं मातृशक्ति शामिल होंगी। कार्यक्रम स्थल पर 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 51 सनातन परिवार भाग लेंगे। प्रत्येक कुंड पर चार परिवारों के हिसाब से लगभग 200 सनातन परिवार यज्ञ में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर महामृत्युंजय पीठाधीश्वर आचार्य संजीव कौशिक महाराज का संत प्रवचन प्राप्त होगा। वहीं संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनिल द्वारा संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। राकेश गौड़ ने कहा कि पूरे देश में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न बस्तियों और नगरों में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि संघ का 100 वर्ष पूर्ण होना किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्य का विषय नहीं, बल्कि उत्सव का विषय है। प्रतिबंधों के बावजूद संघ का निरंतर आगे बढ़ना और व्यक्ति निर्माण के कार्य में लगे रहना गर्व की बात है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *