Oracle Layoffs: इस कंपनी की नई डील पड़ रही महंगी, करीब 30,000 कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी

Oracle Layoffs: इस कंपनी की नई डील पड़ रही महंगी, करीब 30,000 कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी

Oracle Layoffs: वैश्विक टेक इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर निवेश की होड़ लगी हुई है। बड़ी कंपनियां भारी पूंजी खर्च कर रही हैं। इसी दौड़ में अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Oracle भी आक्रामक कदम उठा रही है। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Oracle अब अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी पर विचार कर रहा है, जिसमें 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की नौकरियां जा सकती हैं। इस संभावित फैसले की सबसे बड़ी वजह OpenAI के साथ की गई महंगी AI डील और उससे जुड़ा वित्तीय दबाव बताया जा रहा है।

साझेदारी से बढ़ता खर्च (Oracle OpenAI Partnership)

ओपन एआई (OpenAI) के साथ ओरेकल (Oracle) की इस डील को कंपनी के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन अब यही डील वित्तीय बोझ बनती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील पर करीब 156 बिलियन डॉलर का कैपिटल खर्च आ सकता है। इसके लिए लाखों जीपीयू (GPU) और विशाल एआई डेटा सेंटर नेटवर्क (Large AI Data Centers) की जरूरत है। ओरेकल ने टेक्सस, विस्कॉन्सिन और न्यू मैक्सिको में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिन पर पहले ही अरबों डॉलर खर्च हो चुके हैं।

बैंकों की दूरी और रणनीतिक बदलाव (Banks Not Giving Loans to Oracle)

स्थिति तब और जटिल हो गई जब कई अमेरिकी बैंकों ने ओरेकल से जुड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को फंड करने से दूरी बना ली। ब्याज दरें बढ़ने और जोखिम ज्यादा होने के कारण कर्जदाता पीछे हट रहे हैं। ऐसे में ओरेकल ग्राहकों से 40 प्रतिशत तक अग्रिम भुगतान मांग रहा है और सेर्नर यूनिट की संभावित बिक्री जैसे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओपन एआई ने अपनी कुछ शॉर्ट टर्म जरूरतों के लिए माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और अमेजन (Amazon) की ओर रुख किया है, जिससे ओरेकल पर दबाव और बढ़ गया है।

कर्ज और कैश फ्लो का संकट (Oracle Financial Pressure and Layoff Strategy)

बताया जा रहा है कि ओरेकल ने केवल दो महीनों में लगभग 58 बिलियन डॉलर का कर्ज ले लिया है और कुल कर्ज 100 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। कैश फ्लो पर बढ़ते दबाव के कारण कंपनी को खर्च कम करने के विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी से ओरेकल को 8 से 10 बिलियन डॉलर तक की नकदी की राहत मिल सकती है, जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में जरूरी निवेश के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *