यूजीसी के नए नियमों का विरोध, कलेक्ट्रेट पर फूंकी प्रति:सुलतानपुर में ब्राह्मण एकता परिषद ने भेदभाव बढ़ने की जताई आशंका

यूजीसी के नए नियमों का विरोध, कलेक्ट्रेट पर फूंकी प्रति:सुलतानपुर में ब्राह्मण एकता परिषद ने भेदभाव बढ़ने की जताई आशंका

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सुल्तानपुर ने सोमवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया। परिषद ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूजीसी के नियमों की प्रति फूंककर विरोध जताया गया, जिसमें पुलिस से हल्की नोंकझोंक भी हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महासचिव महंत राज दुबे ने बताया कि जब तक इन नियमों पर पूरी स्पष्टता नहीं दी जाती और सभी वर्गों के हितों की गारंटी नहीं मिलती, तब तक इन्हें लागू नहीं किया जाना चाहिए। पहले 2 तस्वीरें देखिए… जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र तिवारी ने नए नियमों की व्याख्या करते हुए कहा कि इनके अनुसार “जाति-आधारित भेदभाव” का अर्थ केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के सदस्यों के विरुद्ध किया जाने वाला भेदभाव है। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने चिंता व्यक्त की कि इन विनियमों में झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायत करने वालों के खिलाफ दंड का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि इसका उपयोग सामान्य वर्ग के छात्रों को निशाना बनाने या परेशान करने के लिए ‘रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन’ के रूप में किया जा सकता है। अश्वनी उपाध्याय ने भी 2026 के नियमों के संस्थानों में लागू होने के बाद सामान्य वर्ग के छात्रों को फर्जी शिकायतों में फंसाने की आशंका जताई। प्रदर्शन में कथा वाचक शनि मिश्र, बृजेंद्र मिश्र, दीपक पांडेय, जय प्रकाश तिवारी, आशुतोष तिवारी, शरद चंद्र मिश्र, सुखदेव दुबे, बालमुकुंद दुबे, राहुल तिवारी, प्रिंस द्विवेदी, आदर्श मिश्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *