रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी पर दिया पहला रिएक्शन, 2 फरवरी नहीं, अब ये डेट हुई वायरल

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी पर दिया पहला रिएक्शन, 2 फरवरी नहीं, अब ये डेट हुई वायरल

Rashmika Mandanna On Vijay Deverakonda Marriage: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की पसंदीदा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैली हुई थी कि यह ‘पावर कपल’ आज यानी 2 फरवरी (सोमवार) को उदयपुर के एक आलीशान पैलेस में शादी करना जा रहा है। हालांकि, अब खुद रश्मिका ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे फैंस के अरमानों पर पानी फिर गया है। उन्होंने सभी खबरों को अफवाह बताया है।

रश्मिका मंदाना ने तोड़ी विजय संग शादी पर चुप्पी (Rashmika Mandanna Reaction Vijay Deverakonda Marriage)

यह पूरा विवाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियो से शुरू हुआ था। इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि रश्मिका मंदाना को उदयपुर पैलेस में देखा गया है, जहां किसी बड़ी सेलिब्रिटी शादी की तैयारियां चल रही हैं। देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई कि रश्मिका और विजय गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

रश्मिका ने खबरों को बताया ‘अफवाह’ (Rashmika Mandanna says no February 2 wedding with Vijay Deverakonda)

ऐसे में अब खुद रश्मिका मंदाना का शादी की खबरों पर रिएक्शन आया है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि 2 फरवरी को उनकी कोई शादी नहीं हो रही है। रश्मिका के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है जो पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर छाई हुई थीं।

वहीं, जैसे ही 2 फरवरी की शादी की बात गलत साबित हुई तो सोशल मीडिया पर अब 26 फरवरी की नई तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल विजय और रश्मिका की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान या ‘अनाउंसमेंट’ नहीं आया है, लेकिन लोगों के कहना है कि 26 फरवरी को रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंधेंगे।

टूट चुकी है रश्मिका की पहली सगाई

रश्मिका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो विजय से पहले उनका नाम कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ जुड़ा था। साल 2017 में दोनों ने धूमधाम से सगाई की थी, लेकिन 2018 में यह रिश्ता टूट गया। बताया जाता है कि रश्मिका उस समय अपने एक्टिंग करियर पर पूरा ध्यान देना चाहती थीं, जबकि रक्षित के साथ भविष्य के तालमेल को लेकर उनकी राय अलग थी। इसी वैचारिक मतभेद के कारण उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी।

फिलहाल, रश्मिका और विजय की जोड़ी रील लाइफ में जितनी हिट है, रियल लाइफ में उनकी शादी का इंतजार उतना ही लंबा होता जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि भले ही आज शादी न हो, लेकिन जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *