नवादा परीक्षा केंद्र पर दीवार फांदकर घुसे छात्र:देर से पहुंचने पर सुरक्षा में सेंध, एक युवक पकड़ाया

नवादा परीक्षा केंद्र पर दीवार फांदकर घुसे छात्र:देर से पहुंचने पर सुरक्षा में सेंध, एक युवक पकड़ाया

बिहार के नवादा जिले में इंटर परीक्षा के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। कन्हाई इंटर विद्यालय में कई छात्र देर से पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए दीवार फांदकर अंदर घुसते दिखे। वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल वायरल हुए एक वीडियो में छात्राओं सहित कई विद्यार्थियों को ऊंची दीवारों पर चढ़कर परीक्षा केंद्र के अंदर कूदते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हो गई हैं। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के कारण परीक्षा प्रशासन की तैयारी और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। दो केंद्रों के वीडियो आए सामने वायरल वीडियोज़ में गांधी इंटर विद्यालय और कन्हाई इंटर विद्यालय—दोनों जगहों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में कन्हाई इंटर विद्यालय के पास तैनात एक पुलिसकर्मी को एक युवक को पकड़ते हुए भी देखा जा सकता है। नवादा प्रशासन की परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न सोमवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू हुई। इसी बीच ये वीडियो वायरल होने से नवादा प्रशासन की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और जिले की छवि पर भी असर पड़ा है। बिहार के नवादा जिले में इंटर परीक्षा के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। कन्हाई इंटर विद्यालय में कई छात्र देर से पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए दीवार फांदकर अंदर घुसते दिखे। वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल वायरल हुए एक वीडियो में छात्राओं सहित कई विद्यार्थियों को ऊंची दीवारों पर चढ़कर परीक्षा केंद्र के अंदर कूदते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर हो गई हैं। एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के कारण परीक्षा प्रशासन की तैयारी और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। दो केंद्रों के वीडियो आए सामने वायरल वीडियोज़ में गांधी इंटर विद्यालय और कन्हाई इंटर विद्यालय—दोनों जगहों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में कन्हाई इंटर विद्यालय के पास तैनात एक पुलिसकर्मी को एक युवक को पकड़ते हुए भी देखा जा सकता है। नवादा प्रशासन की परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न सोमवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू हुई। इसी बीच ये वीडियो वायरल होने से नवादा प्रशासन की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और जिले की छवि पर भी असर पड़ा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *