बेतिया के नरकटियागंज के कोइरगांवा में एक पुलिसकर्मी पर पैसे लेकर शराब से भरे ट्रक और चालक को छोड़ने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं अब पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में जांच की बात कर रहे हैं। क्या है वीडियो में दरअसल यह वीडियो 1 फरवरी की बताई जा रही है। वीडियो में एक एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए शराब छोड़ने की कथित डील करता दिख रहा है। वीडियो में यह व्यक्ति अपना नाम राजेश कुमार बताता है साथ ही पुलिस में होने का दावा करता है। वह कहता है कि 10 लाख रुपये देदोगे तो ट्रक और ड्रॉइवर दोनों को छोड़ दिया जाएगा। वहीं आरोप है कि डील के दौरान कुछ रुपये भी लिए गए और इसके बाद ट्रक चालक को कथित तौर पर छोड़ दिया गया। 503 पेटी शराब बरामद हालांकि, बाद में उसी ट्रक से करीब 503 पेटी शराब बरामद की गई साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया। चालक को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़े जाने के आरोप के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा घटनाक्रम अब जांच के दायरे में आ गया है। अधिकारियों ने क्या कहा इस प्रकरण में नरकटियागंज के चर्चित शराब तस्कर नीरज कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस को मिल गया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति 112 पुलिस का ड्राइवर राजेश कुमार है, जिसे पकड़कर पूछताछ की जा रही है। बेतिया के नरकटियागंज के कोइरगांवा में एक पुलिसकर्मी पर पैसे लेकर शराब से भरे ट्रक और चालक को छोड़ने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं अब पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में जांच की बात कर रहे हैं। क्या है वीडियो में दरअसल यह वीडियो 1 फरवरी की बताई जा रही है। वीडियो में एक एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए शराब छोड़ने की कथित डील करता दिख रहा है। वीडियो में यह व्यक्ति अपना नाम राजेश कुमार बताता है साथ ही पुलिस में होने का दावा करता है। वह कहता है कि 10 लाख रुपये देदोगे तो ट्रक और ड्रॉइवर दोनों को छोड़ दिया जाएगा। वहीं आरोप है कि डील के दौरान कुछ रुपये भी लिए गए और इसके बाद ट्रक चालक को कथित तौर पर छोड़ दिया गया। 503 पेटी शराब बरामद हालांकि, बाद में उसी ट्रक से करीब 503 पेटी शराब बरामद की गई साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया। चालक को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़े जाने के आरोप के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। यह पूरा घटनाक्रम अब जांच के दायरे में आ गया है। अधिकारियों ने क्या कहा इस प्रकरण में नरकटियागंज के चर्चित शराब तस्कर नीरज कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस को मिल गया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति 112 पुलिस का ड्राइवर राजेश कुमार है, जिसे पकड़कर पूछताछ की जा रही है।


