मोतिहारी में इंटरमीडिएट परीक्षा का शुभारंभ आज से हो गया है। जिले भर में परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी के सख्त इंतजाम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक के साथ-साथ सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मास्टर ट्रेनर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को तनावमुक्त माहौल देने के उद्देश्य से जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। इनमें मंगल सेमिनरी मोतिहारी, उच्च विद्यालय मधुबन, बीएएपी विद्यालय चकिया तथा उच्च विद्यालय ढाका शामिल हैं। परीक्षार्थियों के लिए 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग अनिवार्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक अनिवार्य रूप से परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंटर की यह परीक्षा आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी। पहले दिन की परीक्षा: विषयवार व्यवस्था परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में साइंस संकाय के छात्रों के लिए जीव विज्ञान, आईए के छात्रों के लिए दर्शनशास्त्र तथा कॉमर्स संकाय के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी पाली में आईए एवं आईकॉम के छात्रों की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल, जाम की आशंका जिले में इस बार कुल 60,592 परीक्षार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और उनके परिजनों के एक साथ निकलने के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने घर से निकलें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। 3,000 वीक्षक तैनात, कदाचार पर सख्त कार्रवाई परीक्षा संचालन के लिए जिले में कुल 3,000 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मोतिहारी सदर अनुमंडल में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि अन्य अनुमंडलों में कुल 32 केंद्र हैं। इनमें चकिया अनुमंडल में आठ, अरेराज में सात, रक्सौल व सिकरहना अनुमंडल में छह-छह तथा पकड़ीदयाल अनुमंडल में पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में इंटरमीडिएट परीक्षा का शुभारंभ आज से हो गया है। जिले भर में परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी के सख्त इंतजाम प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक के साथ-साथ सहायक केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मास्टर ट्रेनर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को तनावमुक्त माहौल देने के उद्देश्य से जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। इनमें मंगल सेमिनरी मोतिहारी, उच्च विद्यालय मधुबन, बीएएपी विद्यालय चकिया तथा उच्च विद्यालय ढाका शामिल हैं। परीक्षार्थियों के लिए 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग अनिवार्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक अनिवार्य रूप से परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंटर की यह परीक्षा आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी। पहले दिन की परीक्षा: विषयवार व्यवस्था परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में साइंस संकाय के छात्रों के लिए जीव विज्ञान, आईए के छात्रों के लिए दर्शनशास्त्र तथा कॉमर्स संकाय के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं दूसरी पाली में आईए एवं आईकॉम के छात्रों की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल, जाम की आशंका जिले में इस बार कुल 60,592 परीक्षार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और उनके परिजनों के एक साथ निकलने के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने घर से निकलें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। 3,000 वीक्षक तैनात, कदाचार पर सख्त कार्रवाई परीक्षा संचालन के लिए जिले में कुल 3,000 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मोतिहारी सदर अनुमंडल में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि अन्य अनुमंडलों में कुल 32 केंद्र हैं। इनमें चकिया अनुमंडल में आठ, अरेराज में सात, रक्सौल व सिकरहना अनुमंडल में छह-छह तथा पकड़ीदयाल अनुमंडल में पांच परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


