मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन पत्नी और सहकलाकार इरम का नया वीडियो सामने आया है। इरम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें इरम खुलकर शादाब जकाती के फेवर में बोलती नजर आ रही हैं। इरम ने अपने वीडियो में पति खुर्शीद पर तमाम आरोप लगाए हैं। लगभग 41 सेकेंड का ये वीडियो है, जिसमें इरम ने खुलकर कहा कि वो अपने पति की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों के खिलाफ कोर्ट में खुलकर बोलेंगी। वहीं इरम ने कहा कि शादाब जकाती के लिए वो काम करती हैं, वीडियो बनाती हैं इसके लिए उन्हें सैलरी मिलती है। 41 सेकेंड के वीडियो में ये बोली इरम शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन पत्नी इरम ने कहा कि खुर्शीद 9 महीने से मेरी कमाई ले रहा था। जब तो वो जुए, सट्टे में मेरी कमाई उड़ा रहा था, वो शादाब जकाती को नीच बोल रहा है। मुझे गलत बोल रहा है। पहले खुर्शीद कहां था? शादाब जकाती तो सभी को सैलरी देते हैं। मुझे भी मेरे काम की सैलरी मिलती है। काम करुंगी तो मुझे सैलरी मिलेगी वरना नहीं? इरम ने कहा कि वो मुझे इतना मारता था कि मेरी बॉडी पर नील तक पड़ गए। मजबूरन मुझे काम करना पड़ा है। मेरे पैसे उसने मुझसे लेकर जुए, सट्टे में उड़ाए हैं। मुझे पूरा बदनाम कर दिया। मेरा भी अल्लाह मालिक है मैं भी कोर्ट से लडूंगी। अगर मैं काम नहीं करती तो मेरा घर कैसे चलता, काम करना मेरी मजबूरी हो गई, तब जाकर मैंने काम किया है।


