इंटर परीक्षा आज से शुरू, 37 केंद्रों पर 23,098 परीक्षार्थी:कैमूर में 37 केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट, साइबर कैफे-फोटोस्टेट दुकान पर कड़ी नजरर

इंटर परीक्षा आज से शुरू, 37 केंद्रों पर 23,098 परीक्षार्थी:कैमूर में 37 केंद्रों पर प्रशासन अलर्ट, साइबर कैफे-फोटोस्टेट दुकान पर कड़ी नजरर

इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 आज से कैमूर जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई। जिले के भभुआ और मोहनिया अनुमंडल प्रशासन ने परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस साल कैमूर में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,098 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर छात्रों की भीड़ दिखी, वहीं प्रशासनिक सतर्कता भी पूरे दिन नजर आई। केंद्रों के आसपास इंटरनेट कैफे और फोटोस्टेट दुकानों पर निगरानी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भभुआ और मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित इंटरनेट कैफे, साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानों की लगातार निगरानी की जा रही है। यह निगरानी प्रत्येक पाली के बाद भी जारी रहेगी और परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। यदि किसी भी दुकान या संचालक के विरुद्ध कदाचार में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था मजबूत, पुलिस की सतत पेट्रोलिंग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों और परीक्षा केंद्रों के पास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
यातायात पुलिस और थानाध्यक्षों को पूरे परीक्षा अवधि में पेट्रोलिंग तेज रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो। दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा निर्धारित समयानुसार दो पालियों में आयोजित की जा रही है- प्रथम पाली : सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक द्वितीय पाली : दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी, सख्ती के निर्देश परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इनमें कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद भभुआ और मोहनिया), प्रखंड विकास पदाधिकारी (भभुआ/भगवानपुर, मोहनिया, कुदरा), अंचलाधिकारी और संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है, कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। केंद्रों पर कड़ी जांच, तभी प्रवेश परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट-पुर्जा या किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 आज से कैमूर जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई। जिले के भभुआ और मोहनिया अनुमंडल प्रशासन ने परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस साल कैमूर में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,098 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर छात्रों की भीड़ दिखी, वहीं प्रशासनिक सतर्कता भी पूरे दिन नजर आई। केंद्रों के आसपास इंटरनेट कैफे और फोटोस्टेट दुकानों पर निगरानी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भभुआ और मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित इंटरनेट कैफे, साइबर कैफे और फोटोस्टेट दुकानों की लगातार निगरानी की जा रही है। यह निगरानी प्रत्येक पाली के बाद भी जारी रहेगी और परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। यदि किसी भी दुकान या संचालक के विरुद्ध कदाचार में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था मजबूत, पुलिस की सतत पेट्रोलिंग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों और परीक्षा केंद्रों के पास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।
यातायात पुलिस और थानाध्यक्षों को पूरे परीक्षा अवधि में पेट्रोलिंग तेज रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो। दो पालियों में होगी परीक्षा परीक्षा निर्धारित समयानुसार दो पालियों में आयोजित की जा रही है- प्रथम पाली : सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक द्वितीय पाली : दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी, सख्ती के निर्देश परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इनमें कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद भभुआ और मोहनिया), प्रखंड विकास पदाधिकारी (भभुआ/भगवानपुर, मोहनिया, कुदरा), अंचलाधिकारी और संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है, कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। केंद्रों पर कड़ी जांच, तभी प्रवेश परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट-पुर्जा या किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *