मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा शुरू:75 केंद्रों पर 53,217 परीक्षार्थी, डीएम–एसपी ने जारी किए सख्त निर्देश

मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा शुरू:75 केंद्रों पर 53,217 परीक्षार्थी, डीएम–एसपी ने जारी किए सख्त निर्देश

मधुबनी में सोमवार से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा के प्रथम दिन से ही सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। यह परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक चलेगी और इसके लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 53,217 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्र मधुबनी शहर के अलावा जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फुलपरास में बनाए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। 75 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 25 गश्ती दंडाधिकारी, 11 जोनल दंडाधिकारी, 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 09 उड़नदस्ता दल ये सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास दुकानें बंद, निगरानी तेज कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी, चाय-पान, किताब आदि दुकानों को परीक्षा अवधि में पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है।
मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के साथ केंद्र के अंदर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन प्रणाली से की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर प्रवेश जरूरी, देर से आने वालों को रोक सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे पहले ही केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। CCTV और साइबर सेल की कड़ी निगरानी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन और सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध है। जिला साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी और किसी भी प्रकार की भ्रामक, गलत या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण परीक्षा शुरू होते ही सभी वरीय अधिकारी निरीक्षण में जुटे रहे। जयनगर एसडीएम दीपक कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। मधुबनी में सोमवार से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा के प्रथम दिन से ही सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। यह परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक चलेगी और इसके लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 53,217 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्र मधुबनी शहर के अलावा जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फुलपरास में बनाए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। 75 स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, 25 गश्ती दंडाधिकारी, 11 जोनल दंडाधिकारी, 10 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 09 उड़नदस्ता दल ये सभी अधिकारी परीक्षा के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास दुकानें बंद, निगरानी तेज कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी, चाय-पान, किताब आदि दुकानों को परीक्षा अवधि में पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है।
मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के साथ केंद्र के अंदर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन प्रणाली से की गई है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर प्रवेश जरूरी, देर से आने वालों को रोक सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे पहले ही केंद्रों पर छात्रों और अभिभावकों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। CCTV और साइबर सेल की कड़ी निगरानी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV से निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल फोन और सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध है। जिला साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी और किसी भी प्रकार की भ्रामक, गलत या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण परीक्षा शुरू होते ही सभी वरीय अधिकारी निरीक्षण में जुटे रहे। जयनगर एसडीएम दीपक कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *