मधुबनी में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर गंभीर अपराधों में शामिल 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस ‘ऑपरेशन क्लीन-अप’ के तहत हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और पुलिस पर हमले जैसे मामलों को प्राथमिकता दी गई। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने रविवार देर शाम बताया कि अभियान के दौरान कुल 55 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त, 27 वारंट, 4 इश्तेहार और 114 सम्मनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिसमें 24 वारंटियों की गिरफ्तारी भी शामिल है। 1803.205 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शराब बिक्री के 3 मामलों में 3, हत्या के प्रयास के 12 मामलों में 12, डकैती के 3 मामलों में 3, आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में 2, अपहरण के 2 मामलों में 2 और हत्या के 3 मामलों में 3 अभियुक्त शामिल हैं। अन्य अपराधों के 6 मामलों में भी अभियुक्तों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1803.205 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की। साथ ही, 2 देसी कट्टा, 2 गोलियां और 1 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। 4 लाख 97 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान 218 गाड़ियों से 4 लाख 97 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस सफलता के लिए सभी थानों की टीमों को बधाई दी और कहा कि अपराधमुक्त मधुबनी बनाने के लिए ऐसी कार्रवाईयां निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मधुबनी में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर गंभीर अपराधों में शामिल 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस ‘ऑपरेशन क्लीन-अप’ के तहत हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और पुलिस पर हमले जैसे मामलों को प्राथमिकता दी गई। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने रविवार देर शाम बताया कि अभियान के दौरान कुल 55 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त, 27 वारंट, 4 इश्तेहार और 114 सम्मनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिसमें 24 वारंटियों की गिरफ्तारी भी शामिल है। 1803.205 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शराब बिक्री के 3 मामलों में 3, हत्या के प्रयास के 12 मामलों में 12, डकैती के 3 मामलों में 3, आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में 2, अपहरण के 2 मामलों में 2 और हत्या के 3 मामलों में 3 अभियुक्त शामिल हैं। अन्य अपराधों के 6 मामलों में भी अभियुक्तों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 1803.205 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की। साथ ही, 2 देसी कट्टा, 2 गोलियां और 1 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। 4 लाख 97 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान 218 गाड़ियों से 4 लाख 97 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस सफलता के लिए सभी थानों की टीमों को बधाई दी और कहा कि अपराधमुक्त मधुबनी बनाने के लिए ऐसी कार्रवाईयां निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


