बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। दरभंगा में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हो गई है। कुल 69 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। उच्च विद्यालय सुंदरपुर बेला में लेट से पहुंचने पर एक छात्र को एंट्री नहीं मिली। मिन्नत करता रहा, प्लीज गेट खोल दीजिए। सके बाद भी एंट्री नहीं दी गई। वहीं, एक परीक्षार्थी अपनी मां के साथ सेंटर पर पहुंचा था, उसे भी लेट से आने पर एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद उसने जबरदस्ती अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। सबसे ज्यादा छात्राओं की संख्या परीक्षा जिला मुख्यालय और अनुमंडल मुख्यालयों में कुल 69 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। कुल 48,994 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 23,007 छात्र और 25,987 छात्राएं हैं। इस प्रकार जिले में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को हर हाल में एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक और कर्मी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को बिना जूता और मौजा के परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक और प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक की तैनाती होगी। गैर-शिक्षक और संबंधित विद्यालय के शिक्षक को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा। केंद्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार, परीक्षा कक्ष और केंद्राधीक्षक स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वीडियोग्राफी भी कराई जाएंगी। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी को लगाया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। दरभंगा में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हो गई है। कुल 69 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। उच्च विद्यालय सुंदरपुर बेला में लेट से पहुंचने पर एक छात्र को एंट्री नहीं मिली। मिन्नत करता रहा, प्लीज गेट खोल दीजिए। सके बाद भी एंट्री नहीं दी गई। वहीं, एक परीक्षार्थी अपनी मां के साथ सेंटर पर पहुंचा था, उसे भी लेट से आने पर एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद उसने जबरदस्ती अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। सबसे ज्यादा छात्राओं की संख्या परीक्षा जिला मुख्यालय और अनुमंडल मुख्यालयों में कुल 69 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। कुल 48,994 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 23,007 छात्र और 25,987 छात्राएं हैं। इस प्रकार जिले में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को हर हाल में एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक और कर्मी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को बिना जूता और मौजा के परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक और प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक की तैनाती होगी। गैर-शिक्षक और संबंधित विद्यालय के शिक्षक को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा। केंद्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार, परीक्षा कक्ष और केंद्राधीक्षक स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वीडियोग्राफी भी कराई जाएंगी। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी को लगाया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


