बिहार में आज से BSEB इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है। एग्जाम 2 से 13 फरवरी तक होगी। पूर्णिया में परीक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 59 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें जिले भर से 29841 हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। इसे लेकर सभी एग्जाम सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे तक ही सेंटर पर एंट्री मिलेगी। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 1.30 बजे तक ही सेंटर पर दाखिल हो सकेंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जूता-मोजा खुलवाए गए एग्जाम को कदाचारमुक्त संपन्न कराने परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, एसआई और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेंटर से 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू है। कड़ी तलाशी के बाद ही स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई है। सेंटर के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध है। परीक्षार्थी के जूते मोजे खुलवा लिए गए हैं। सभी को बोर्ड की ओर से पहले ही चप्पल पहन कर आने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की निगरानी है। डीएम अंशुल कुमार ने कहा है कि परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आज से शुरू हो रहे एग्जाम को लेकर कुछ परीक्षार्थी नर्वस हैं तो कुछ काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
परीक्षार्थियों ने कहा कि एग्जाम हॉल में पर्स और कैश तक नहीं ले जाने दे रहे। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसे रखने की कोई खास व्यवस्था तक नहीं कराई गई है। प्रश्नों का लेवल कैसा होगा इसी पर उनका स्कोर डिपेंड करेगा। बिहार में आज से BSEB इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है। एग्जाम 2 से 13 फरवरी तक होगी। पूर्णिया में परीक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 59 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें जिले भर से 29841 हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। इसे लेकर सभी एग्जाम सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे तक ही सेंटर पर एंट्री मिलेगी। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 1.30 बजे तक ही सेंटर पर दाखिल हो सकेंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जूता-मोजा खुलवाए गए एग्जाम को कदाचारमुक्त संपन्न कराने परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, एसआई और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेंटर से 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू है। कड़ी तलाशी के बाद ही स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई है। सेंटर के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध है। परीक्षार्थी के जूते मोजे खुलवा लिए गए हैं। सभी को बोर्ड की ओर से पहले ही चप्पल पहन कर आने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की निगरानी है। डीएम अंशुल कुमार ने कहा है कि परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आज से शुरू हो रहे एग्जाम को लेकर कुछ परीक्षार्थी नर्वस हैं तो कुछ काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।
परीक्षार्थियों ने कहा कि एग्जाम हॉल में पर्स और कैश तक नहीं ले जाने दे रहे। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसे रखने की कोई खास व्यवस्था तक नहीं कराई गई है। प्रश्नों का लेवल कैसा होगा इसी पर उनका स्कोर डिपेंड करेगा।


