मुफस्सिल में बर्थडे में गए युवक की हत्या:मृतक की मां ने कहा- बेटे को दोस्तों ने पार्टी के बहाने ले जा कर गोली मार दी

मुफस्सिल में बर्थडे में गए युवक की हत्या:मृतक की मां ने कहा- बेटे को दोस्तों ने पार्टी के बहाने ले जा कर गोली मार दी

बेतियां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छौराहा पोखरा के पास रविवार रात करीब 9 बजे बर्थडे में गए एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड नंबर-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां का आरोप मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों के अनुसार, पार्टी से लौटने के दौरान छौराहा पोखरा के समीप विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने मिलकर रितिक राज की हत्या कर दी। मीरा देवी ने यह भी बताया कि उनके बेटे को गोली मारकर हत्या की गई है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेतियां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छौराहा पोखरा के पास रविवार रात करीब 9 बजे बर्थडे में गए एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड नंबर-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की मां का आरोप मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों के अनुसार, पार्टी से लौटने के दौरान छौराहा पोखरा के समीप विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने मिलकर रितिक राज की हत्या कर दी। मीरा देवी ने यह भी बताया कि उनके बेटे को गोली मारकर हत्या की गई है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *