Today School Assembly News Headlines (02 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।
Today School Assembly News Headlines, 02 February 2026: देश की जरुरी खबर
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए बजट किया पेश–
साल 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण का यह 9वां बजट था। - बजट में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान–
सरकार ने देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बजट प्रस्तावों के अनुसार, इन कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की तर्ज पर हाई-स्पीड ट्रेनें संचालित की जाएंगी। - पीएम मोदी ने इस बजट को बताया ऐतिहासिक–
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। - एप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने पर विवाद–
एप्सटीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम कथित तौर पर आने पर देश में राजनितिक बवाल मच गया। पीएम पर विपक्ष जमकर हमला बोल रहा है।
World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर
- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को दी चेतावनी–
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चेतावनी देते हुए अमेरिका को बताया कि अमेरिका द्वारा ईरान पर कोई भी सैन्य हमला मध्य पूर्व में क्षेत्रीय युद्ध को जन्म देगा। - पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में 145 आतंकवादियों को मारा–
बलूचिस्तान में बड़े हमलों के बाद पाकिस्तान सेना ने पलटवार किया। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 145 आतंकवाद मारने का दावा किया। - एप्सटीन फाइल्स में हो रहे कई खुलासे–
एप्सटीन फाइल्स विवाद में लगातार कई वीडियो, फोटो, मेल वायरल हो रहे हैं। जिसमें कई बड़े नामों खुलासा भी हो रहा है।
Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर
- ICC को पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए: गावस्कर–
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इंडिया के मैच को बॉयकॉट के बात पर उनका यह बयान आया है।
आज का सुविचार
“आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव होती है।”


