Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 3 घंटे में राजस्थान के इन 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 3 घंटे में राजस्थान के इन 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग ने आज 2 फरवरी को नई भविष्यवाणी जारी की है। जिसके तहत 3 घंटे में राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां जिलों और आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 2030 KMPH रहने की संभावना है।

दिन का तापमान 3 और रात का पारे में 5 से 7 डिग्री बढ़ोतरी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ाेतरी की गई। राज्य में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री तक और रात के न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ाेतरी दर्ज की गई।

कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हुई

इस बीच राज्य में कहीं बारिश तो कोटा के केबलनगर में ओलावृष्टि का दौर चला। मौसम केन्द्र के अनुसार सबसे अधिक रात के तापमान में माउंट आबू में सात डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ा।

मंगलवार से प्रदेश में कोहरे का असर

मौसम केन्द्र के अनुसार एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। सोमवार के बाद इसके बाद मंगलवार से प्रदेश में कोहरे का असर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *