काशी में मनाया गया संत रविदास का जन्मोत्सव:5 लाख आस्थावानों ने किया दर्शन,मंदिर में गूंजा जयकारा, देखें तस्वीर

काशी में मनाया गया संत रविदास का जन्मोत्सव:5 लाख आस्थावानों ने किया दर्शन,मंदिर में गूंजा जयकारा, देखें तस्वीर

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 649 वीं जयंती समारोह के दिन सुबह संत मनदीप दास नगवां स्थित रविदास पार्क में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंदिर परिसर में बने रविदासिया धर्म के 130 फीट ऊंचे हरि निशान का ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंदिर और आसपास की छतों पर चढ़कर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जश्न मनाते हुए सभी का अभिनंदन किया। पूरा इलाका रविदास शक्ति अमर रहे , जय गुरुदेव , धन गुरुदेव के नारे से गूंजता रहा और भक्त नाचते गाते रहे । मंदिर में चल रहे रविदास अमृतवाणी पाठ का भोग लगाकर समापन किया गया। इसके बाद संत रविदास की आरती उतारने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन चलता रहा। देर रात से ही दर्शन के लिए महिला और पुरुषों की अलग लाइन लगी रही। आइए अब देखते हैं संत रविदास जन्मोत्सव की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *