सिरोही | पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम पूरी तरह बदल गया है। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत है। माउंट में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम पारा 21 डिग्री रहा। इधर, सिरोही की बात करें तो न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री व अधिकतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। बादल छाए रहने की संभावना है।


