चाईबासा| चाईबासा के मानकी मुंडा संघ भवन मे संघ के विस्तार के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जहां यह बैठक ग्रामीण मुंडा बुधराम उराव के नेतृत्व मे किया गया। जिसमें की मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति का विस्तार करते हुए सभी पदों को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया। जिसमें 4 मानकी मुंडाओ को सलाहकार के रूप में रखा गया। इसमें तीन विधि सलाहकार के रूप मे मनोनीत किया गया। इस बैठक मे नव निर्वाचित मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ एवं उपाध्यक्ष कालीचरण बिरुवा सुरेन्द्र चातोम्बा साधुचरण जोंको,महा सचिव चंदन होनहागा, सोना सुलेमान, सचिव दलपद देवगम, कोषाध्यक्ष श्याम चरण लागूरी, हरे कृष्णा बंदिया, सुरेन्द्र बानरा, प्रवक्ता शत्रुघ्न कुंकल, सलाहकार सह कार्यालय प्रभारी रामेश्वर कुंटिया, गोविन्द पूरती एवं मानकी मुंडा उपस्थित रहे। वही आगे संघ ने कहा की सोमवार को संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र अंचल कार्यालय के माध्यम से सौंपेंगे।


