चाईबासा| झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 8 न्यायपीठों का गठन किया गया, मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 802 मामलों का सफल निष्पादन किया गया तथा 10,02,970 रुपए का समायोजन हुआ। प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं। मासिक लोक अदालत में विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, संतोष आनंद प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, रवि चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि), मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में अजय कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम और कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित पैनल अधिवक्तगण शामिल थे।


