खेल को खेल भावना व अनुशासित होकर खेलें : जोबा मांझी भास्कर न्यूज| चाईबासा संत जेवियर्स बालक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन विद्यालय के मैदान में रविवार को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नीला दल 1195 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं हरा दल 1106 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा, लाल दल 1105 अंक लेकर तीसरे स्थान पर तथा पीला दल 970 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। एक विद्यालय एक भावना की थीम पर आधारित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फादर चोहनास खलखो, फादर वर्णन डिसूजा संत मेरी अंग्रेजी स्कूल बिष्टुपुर जमशेदपुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में फादर एडवर्ड सलदाना, संत जेवियर्स अंग्रेजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर ज्योत्सना, सिस्टर को रनेलिया, सिस्टर जयमंती, ब्रदर, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका व अभिभावक उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि जोबा मांझी ने परेड और पीटी का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि खेल आपके भविष्य को संवारता है। इसलिए खेल को खेल भावना से एवं अनुशासित होकर खेलें। हमेशा एक स्कूल एक भावना के साथ आगे बढ़कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। वहीं विशिष्ठ अतिथि फादर चोहनास खलखो खूंटपानी के पल्ली पुरोहित ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। लगातार हरेक क्षेत्र में लगन के साथ परिश्रम करते रहें। विद्यालय परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें। अंत में विजेताओं को विद्यालय के सचिव फादर निकोलस केरकेट्टा ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेवियर शैलेंद्र हाईबरू को भी सम्मानित किया गया। मौके पर सिस्टर कोरनेलिया, शिक्षक फ्रांसिस जेवियर, अनिता मुर्मू व केदार कुमार प्रधान सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी काफी संख्या में शामिल थे। चाईबासा| 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक एन.एस. एन.आई. एस. पटियाला, पंजाब में आयोजित 7वां पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजय सुंडी ने झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष रिकर्व टीम इवेंट रजत पदक जीता। ज्ञात हो कि विजय सुंडी चौथी बार राष्ट्रीय विजेता बने हैं। 7वां पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला से महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं जानो पूर्ति सिंकू को झारखण्ड टीम मे कोच के रूप शामिल किया गया है। रजत विजेता तीरंदाज विजय सुंडी और कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं जानो पूर्ति सिंकू को पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के संरक्षक सह उद्योगपति मुकुन्द रूंगटा,अध्यक्ष सिद्धार्थ पाडे़या, उपाध्यक्ष तुरी सुन्डी, राजेन्द्र गुईया, सुशील कुमार सिंकू, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचू, वीरसिंह पुरती, सुभाष जोंको, ललिता लुगुन, गंगाधर नाग, गुना राम पुरती,सुमित सिंकू, रमेश जेराई, शैलेन्द्र सावैयां, बबिता कोडागंकल एवं जगरन्नाथ गागराई आदि ने विजेता तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। चाईबासा| संत जेवियर मध्य विद्यालय बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर पेनक्रास एंथिनी एस जे थे। भोया पंचायत के मुखिया दोनों बानसिंह और पांडराशाली थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा कबूतर उड़ाकर खेलकूद दिवस का शुभारंभ किया गया। खेलकूद से पहले मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, झंडोत्तोलन, मार्च पास्ट, मशाल का आगमन और प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके बाद छात्रों द्वारा 800 मी. में प्रथम स्थान कबीर हेंब्रम, दूसरा स्थान विनीता मुंडरी, तीसरा स्थान दीपक सवैया, दौड़ 200 मी. प्रथम स्थान वीर सिंह बानरा, दूसरा स्थान सिंगराय बानरा, तीसरा स्थान मोयका बनकीरा, 100 मीटर दौड़ प्रथम स्थान सोनाली हेंब्रम, दूसरा स्थान शिवानी पूर्ति, तीसरा स्थान जिंगी सोय, रस्सी दौड़ प्रथम स्थान पुष्पांजलि हाइबुरु, दूसरा स्थान दीपिका तापेय तीसरा स्थान किरण मुर्मू। एक पैर की दौड़, मुर्गा लड़ाई, सुई धागा, रेस बंबू रेस में प्रथम स्थान पीला दल, दूसरा स्थान नीला दल, तीसरा स्थान लाल दल, बाधा दौड़, पारिवारिक रेस में प्रथम स्थान नीला दल, दूसरा स्थान पीला दल, तीसरा स्थान हरा दल, स्लो साइकिल मिक्स रिले और रस्सा कसा जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। खेल को खेल भावना व अनुशासित होकर खेलें : जोबा मांझी भास्कर न्यूज| चाईबासा संत जेवियर्स बालक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन विद्यालय के मैदान में रविवार को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नीला दल 1195 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं हरा दल 1106 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा, लाल दल 1105 अंक लेकर तीसरे स्थान पर तथा पीला दल 970 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। एक विद्यालय एक भावना की थीम पर आधारित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फादर चोहनास खलखो, फादर वर्णन डिसूजा संत मेरी अंग्रेजी स्कूल बिष्टुपुर जमशेदपुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में फादर एडवर्ड सलदाना, संत जेवियर्स अंग्रेजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर ज्योत्सना, सिस्टर को रनेलिया, सिस्टर जयमंती, ब्रदर, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका व अभिभावक उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि जोबा मांझी ने परेड और पीटी का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि खेल आपके भविष्य को संवारता है। इसलिए खेल को खेल भावना से एवं अनुशासित होकर खेलें। हमेशा एक स्कूल एक भावना के साथ आगे बढ़कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। वहीं विशिष्ठ अतिथि फादर चोहनास खलखो खूंटपानी के पल्ली पुरोहित ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। लगातार हरेक क्षेत्र में लगन के साथ परिश्रम करते रहें। विद्यालय परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें। अंत में विजेताओं को विद्यालय के सचिव फादर निकोलस केरकेट्टा ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेवियर शैलेंद्र हाईबरू को भी सम्मानित किया गया। मौके पर सिस्टर कोरनेलिया, शिक्षक फ्रांसिस जेवियर, अनिता मुर्मू व केदार कुमार प्रधान सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी काफी संख्या में शामिल थे। चाईबासा| 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक एन.एस. एन.आई. एस. पटियाला, पंजाब में आयोजित 7वां पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजय सुंडी ने झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष रिकर्व टीम इवेंट रजत पदक जीता। ज्ञात हो कि विजय सुंडी चौथी बार राष्ट्रीय विजेता बने हैं। 7वां पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला से महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं जानो पूर्ति सिंकू को झारखण्ड टीम मे कोच के रूप शामिल किया गया है। रजत विजेता तीरंदाज विजय सुंडी और कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं जानो पूर्ति सिंकू को पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के संरक्षक सह उद्योगपति मुकुन्द रूंगटा,अध्यक्ष सिद्धार्थ पाडे़या, उपाध्यक्ष तुरी सुन्डी, राजेन्द्र गुईया, सुशील कुमार सिंकू, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचू, वीरसिंह पुरती, सुभाष जोंको, ललिता लुगुन, गंगाधर नाग, गुना राम पुरती,सुमित सिंकू, रमेश जेराई, शैलेन्द्र सावैयां, बबिता कोडागंकल एवं जगरन्नाथ गागराई आदि ने विजेता तीरंदाजों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। चाईबासा| संत जेवियर मध्य विद्यालय बासाहातू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर पेनक्रास एंथिनी एस जे थे। भोया पंचायत के मुखिया दोनों बानसिंह और पांडराशाली थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा कबूतर उड़ाकर खेलकूद दिवस का शुभारंभ किया गया। खेलकूद से पहले मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, झंडोत्तोलन, मार्च पास्ट, मशाल का आगमन और प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके बाद छात्रों द्वारा 800 मी. में प्रथम स्थान कबीर हेंब्रम, दूसरा स्थान विनीता मुंडरी, तीसरा स्थान दीपक सवैया, दौड़ 200 मी. प्रथम स्थान वीर सिंह बानरा, दूसरा स्थान सिंगराय बानरा, तीसरा स्थान मोयका बनकीरा, 100 मीटर दौड़ प्रथम स्थान सोनाली हेंब्रम, दूसरा स्थान शिवानी पूर्ति, तीसरा स्थान जिंगी सोय, रस्सी दौड़ प्रथम स्थान पुष्पांजलि हाइबुरु, दूसरा स्थान दीपिका तापेय तीसरा स्थान किरण मुर्मू। एक पैर की दौड़, मुर्गा लड़ाई, सुई धागा, रेस बंबू रेस में प्रथम स्थान पीला दल, दूसरा स्थान नीला दल, तीसरा स्थान लाल दल, बाधा दौड़, पारिवारिक रेस में प्रथम स्थान नीला दल, दूसरा स्थान पीला दल, तीसरा स्थान हरा दल, स्लो साइकिल मिक्स रिले और रस्सा कसा जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया।


