चंडीगढ़ में आधी रात को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो युवती ने ही वायरल किया। ड्राइवर को सबक सिखाने के बहाने युवती ने थाने के बाहर उसका वीडियो बनाया। फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि थाने के भीतर ड्राइवर के माफी मांगने पर युवती ने उसे माफ करने की बता कही। जिसके बाद पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस अभी भी इसमें समझौते का तर्क दे रही है। बता दें कि 27 जनवरी को युवती ने रात 12 बजे कैब बुक की थी। जिसके बाद कैब के ड्राइवर युवक ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। जब युवती ने विरोध किया तो पहले माफी मांगी और फिर धमकाने लगा। आरोपी ड्राइवर की युवती को भेजे अश्लील मैसेज… युवक ने माफी मांगते हुए क्या कहा था
कैब ड्राइवर ने पुलिस थाने के बाहर युवती से माफी मांगते हुए कहा था कि 27 तारीख (जनवरी) को कैब बुक हुई थी। किसी युवती की रिक्वेस्ट आई थी, तब कैब मैं चला रहा था। उसकी रिक्वेस्ट मैंने एक्सेप्ट की। मुझसे गलती से मैसेज हो गए थे, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आगे से वह चीज किसी और लड़की से नहीं होगी। पुलिस ने कहा- पूरी कार्रवाई की, युवती ने मना किया
चंडीगढ़ पुलिस के DSP चरणजीत सिंह विर्क ने कहा कि युवती की कंप्लेंट के बाद कार का एड्रेस निकलवाकर मालिक को बुलाया। उसने कहा कि कैब उसका बेटा चलाता है। उसे भी थाने बुलाया। युवती परिवार के साथ आई। इसके बाद कैब ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली। युवती ने इसे मानते हुए लिखकर दिया कि वह कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। *************************
ये खबरें भी पढ़ें… कैब ड्राइवर का युवती से माफी मांगने का VIDEO:सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर की थी, चंडीगढ़ पुलिस ने FIR नहीं की चंडीगढ़ में युवती को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस थाने में युवती से माफी मांग रहा है। युवती ने ही यह वीडियो थाने के बाहर कैब ड्राइवर का बना लिया था (पढ़ें पूरी खबर) चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर के युवती को अश्लील मैसेज:लिखा- फ्री राइड चाहिए, सेक्स करोगी, जितना बोलेगी, उतनी पेमेंट दूंगा
चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर ने युवती को अश्लील मैसेज भेजे। उसने फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। ड्राइवर ने लिखा- जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा। उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी (पढ़ें पूरी खबर)


