सदभावना सेवा ट्रस्ट ने 85 को राशन किट, शॉल दी

सदभावना सेवा ट्रस्ट ने 85 को राशन किट, शॉल दी

भीलवाड़ा| सद्भावना सेवा ट्रस्ट और स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से हर महीने की पहली तारीख को जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण करने के क्रम में 85 जरूरतमंदों को राशन सामग्री बांटी गई। ट्रस्ट अध्यक्ष कमला चौधरी ने बताया कि शांतिभवन में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व शॉल वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा कैलाश सूर्या ने की। मुख्य अतिथि डॉ. एसके जैन, विशिष्ट अतिथि धर्मचंद सुराणा थे। कार्यक्रम में प्रमिला सूर्या, बलवीर चौरड़िया, मंजू खटवड़, सुनीता पीपाड़ा, निर्मला सिंघवी, निर्मला बूलिया, विमला सिसोदिया, नीतू, मेघा सूर्या आदि उपस्थित थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *